Sport : कौन हैं ईवन स्पीचली? जिसके लिए इमोशनल हुए विराट कोहली, बोले- 'आप RCB के OGS हैं…' #INA

IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह प्लेऑफ की ओर तेजी से बढ़ रही है. मगर, इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 2008 से हिस्सा रहे एक खास शख्स टीम का साथ छोड़कर चला गया है. इसके लिए बोल्ड आर्मी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट कोहली भी इस शख्स के लिए काफी इमोशनल होते दिख रहे हैं. 18 सालों बाद टीम से अलग हो रहे सदस्य को पूरी टीम ने मिलकर फेयरवल दिया है.
कौन हैं ईवन स्पीचली?
ईवन स्पीचली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एक अनुभवी सपोर्ट स्टाफ हैं. वह 2008 से ही आरसीबी का हिस्सा हैं और वह हेड फिजियो के रूप में फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहे. मगर, अब वह टीम से अलग हो रहे हैं. ऐसे में 18 साल तक आरसीबी के साथ रहे इस दिग्गज को पूरी टीम ने मिलकर फेयरवल दिया. इस दौरान टीम की ओर से एक खूबसूरत घड़ी गिफ्ट की गई, जिसे देखकर ईवन स्पीचली काफी खुश नजर आए और इमोशनल हो गए.
𝙀𝙣𝙙 𝙤𝙛 𝙖𝙣 𝙚𝙧𝙖, 𝙀𝙫𝙖𝙣 𝙎𝙥𝙚𝙚𝙘𝙝𝙡𝙮! Your legacy at RCB will always be remembered. 🙌❤️
Evan Speechly was our Head Physio for 18 long years, from 2008 . 2025 – one of the OGs of RCB. He flew down . Bengaluru for a special farewell, and we were all teary eyed!… pic.twitter.com/fjVJR80V1j
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 4, 2026
विराट कोहली ने ईवन स्पीचली के लिए क्या कहा?
ईवन स्पीचली के फेयरवल में मौजूद विराट कोहली ने खास स्पीच दी. उन्होंने कहा, “आपके साथ ज्यादातर वक्त बिताया है, बासु और वो शानदार रहा. आप लोग आरसीबी के सेटअप के OGS हैं. आपकी हार्डवर्किंग और प्रोफेशनल रवैये के अलावा, जो बात मेरे लिए हमेशा सबसे खास रहेगी, वह है आपकी काइंडनेस, आपका ख्याल रखना और आपका पॉजिटिव बिहेवियर. यही बातें हैं जो मैं हमेशा अपने साथ यादों में संजोकर रखूगा. आप हमेशा इस परिवार का हिस्सा रहेंगे. यह रिश्ता यूं ही बना रहेगा और हम आपको हमेशा स्नेहपूर्वक याद करते रहेंगे.”
7 मई को एक्शन में दिखेगी RCB
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है. फ्रेंचाइजी ने इस सीजन अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और 3 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 12 अंकों के साथ आरसीबी की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपना अगला मैच 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलने मैदान पर उतरेगी. अब टूर्नामेंट प्लेऑफ की ओर तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए आरसीबी LSG को हराकर 2 अंक हासिल करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: वाइफ और फैमिली नहीं गर्लफ्रेंड है प्रॉब्लम, BCCI ने बनाया महाप्लान, अब IPL में क्रिकेटर्स पर चलेगी तलवार
कौन हैं ईवन स्पीचली? जिसके लिए इमोशनल हुए विराट कोहली, बोले- 'आप RCB के OGS हैं…'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









