Sport : राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ के लिए कितनी बार किया है क्वालीफाई? यहां देखिए पूरी लिस्ट #INA

Rajasthan Royals Playoffs List: आईपीएल 2026 में शानदार खेल दिखाते हुए राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. लीग स्टेज का 69वां मैच मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में रियान पराग की कप्तानी वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और इसी जीत ने ही आरआर को प्लेऑफ का टिकट दिलाया. जी हां, राजस्थान की टीम ने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के सपनों को चूर-चूर करते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि राजस्थान ने कितनी बार आईपीएल इतिहास में अब तक प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है.
कितनी बार प्लेऑफ में पहुंची है राजस्थान रॉयल्स?
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स ने सातवीं बार प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है. 2008 की चैंपियन टीम ने अब तक खेले 19 आईपीएल सीजनों में 7 बार टॉप-4 में क्वालीफाई किया है. 2008, 2013, 2015, 2022, 2024, 2025 , 2026 में प्लेऑफ में पहुंची है.
कितनी बार राजस्थान रॉयल्स ने खेला है फाइनल?
7 बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपना पहला फाइनल शेन वॉर्न की कप्तानी में 2008 में खेला था और खिताबी जीत दर्ज की थी. वहीं, दूसरी बार ये टीम संजू सैमसन की कप्तानी में IPL 2022 में फाइनल में पहुंची थी. जहां, गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार के साथ ही टीम का ट्रॉफी जीतने का सपना चूर-चूर हो गया था. अब देखने वाली बात होगी कि राजस्थान की टीम IPL 2025 में फाइनल तक पहुंच पाएगी या नहीं.
A 𝙍𝙤𝙮𝙖𝙡 𝙀𝙣𝙩𝙧𝙮 into the Playoffs ✅
Make way for the @rajasthanroyals 🩷#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR pic.twitter.com/egtoP5bh7e
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
IPL 2026 का एलिमिनेटर मैच खेलेगी राजस्थान रॉयल्स
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है. फ्रेंचाइजी ने इस सीजन 14 लीग मैच खेले, जिसमें 8 मैच जीते और 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इस तरह 16 अंक के साथ टीम ने टॉप-4 में जगह पक्की की. ऐसे में अब राजस्थान की टीम को एलिमिनेटर मैच खेलना होगा, जो 28 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेला जाएगा. यदि रियान पराग एंड कंपनी उस मैच को जीतने में कामयाब होती है, तो वह क्वालीफायर-2 खेलना होगा.
ये भी पढ़ें: ‘गर्मी काफी ज्यादा थी…’, हारने के बाद बहानेबाजी करने लगे हार्दिक पांड्या, दिया अटपटा सा बयान
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ के लिए कितनी बार किया है क्वालीफाई? यहां देखिए पूरी लिस्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,