Sport : ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, सीनियर से ज्यादा युवा खिलाड़ियों का जलवा #INA

IPL 2026 Most Sixes: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बल्लेबाज जमकर छक्के-चौके की बारिश कर रहे हैं. आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में सीनियर खिलाड़ियों से ज्यादा युवा खिलाड़ियों का नाम शामिल है. राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-1 पर हैं. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा और पंजाब किंग्स के युवा ओपनर प्रियांश आर्य इस लिस्ट में तीसरे और चौथे नंबर पर हैं. 

वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा छक्के लगाने में हैं नंबर-1

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-1 पर वैभव सूर्यवंशी हैं. वैभव ने इस सीजन अब तक 10 मैचों की 10 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 40.40 की औसत और 237.64 की स्ट्राइक रेट से कुल 404 रन बना चुके हैं और ऑरेंज लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. वैभव इस सीजन अब तक 37 छक्के और 35 चौके लगा चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक निकला है. 

दूसरे नंबर पर हैं रयान रिकेल्टन

IPL 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में मुंबई इंडियंस के ओपनर रयान रिकेल्टन दूसरे नंबर पर हैं. रिकेल्टन ने 8 मैचों की 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 308 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 25 चौके और 33 लगाए हैं. यानी रयान सिर्फ 4 छक्के वैभव से पीछे हैं. वहीं मुंबई इंडियंस का ओपनर भी आईपीएल 2026 में एक शतक और 2 अर्धशतक लगा चुका है.

तीसरे नंबर पर हैं अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. अभिषेक ने इस सीजन 10 मैचों की 10 पारियों में 440 रन जड़ दिए हैं. अभिषेक ने इस दौरान कुल 41 चौके और 32 छक्के लगाए हैं. उन्होंने औसत 48.88 और स्ट्राइक रेट 206.57 से रन बनाया है. 

नंबर-4 पर हैं प्रियांश आर्य

IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पंजाब किंग्स के युवा ओपनर प्रियांश आर्य चौथे नंबर पर हैं. प्रियांश ने इस सीजन अब तक 8 मैचों की 8 पारियों में बल्लेबाजों करते हुए 285 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है. इस दौरान प्रियांश ने 21 चौके और 26 छक्के लगाए हैं. उन्होंने 35.62 की औसत और 247.82 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

नंबर-5 पर हैं रजत पटीदार

IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पटीदार पांचवे नंबर आते हैं. रजत पटीदार ने 9 मैचों की 8 पारियों में 257 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 24 छक्के लगा चुके हैं. खासबात यह है कि पटीदार टॉप-5 के इस लिस्ट में एकलौते बल्लेबाज हैं जो ओपनर नहीं हैं. पटीदार ने औसत 36.71 और स्ट्राइक रेट 200.78 से रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: मुंबई इंडियंस क्या अब भी प्लेऑफ के लिए कर सकती है क्वालीफाई? यहां समझिए समीकरण

ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, सीनियर से ज्यादा युवा खिलाड़ियों का जलवा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button