Sport : 'तुम लोगों का चप्पल खाने का टाइम आ गया…',पंजाब किंग्स के बाहर होने पर फूटा युवराज सिंह का गुस्सा, सरेआम लगाई क्लास #INA

Yuvraj Singh Viral Comment: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई. अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रहते हुए फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट से विदाई ली. पंजाब ने सीजन की शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन फिर लगातार 6 मैचों में मिली हार के कारण ये टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी. इधर PBKS प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई, तो उधर युवराज सिंह का एक कमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा. इस कमेंट में युवराज ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों को लेकर टिप्पणी की.
युवराज सिंह ने सरेआम लगी PBKS प्लेयर्स की क्लास
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स के बाहर होने के बाद युवराज सिंह का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सरेआम ही PBKS प्लेयर्स की क्लास लगा दी. असल में, हाल ही में हरप्रीत बराड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया था, जिसमें वह बीच में बैठे थे. उनके राइट साइड पर प्रियांश आर्या थे और लैफ्ड साइड पर अर्शदीप सिंह बैठे थे. हरप्रीत बराड़ ने प्रियांश की फोटो के ऊपर स्लॉगर और अर्शदीप की फोटो के ऊपर ब्लॉगर लिखा था. इसी पोस्ट पर युवराज सिंह ने कमेंट किया और लिखा- अब तुम लोगों का चप्पल खाने का टाइम आ गया है.
Yuvraj Singh’s comment on Harpreet Brar’s insta account.
“It’s time for you all . get a thrashing with slippers.” 😭 pic.twitter.com/wfmTMgN0Iu
— Cricketopia (@CricketopiaCom) May 24, 2026
IPL 2026 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई पंजाब किंग्स
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स की टीम ने कमाल की शुरुआत की थी. 7 मैचों तक टीम ने एक भी मैच नहीं हारा था और अंक तालिका में नंबर-1 पर बनी हुई थी. मगर, फिर टीम की गाड़ी जीत की पटरी से उतर गई. जी हां, फिर तो पंजाब किंग्स की टीम जीत के लिए तरस गई और उसने लगातार 6 मैच गंवा दिए. हालांकि, करो या मरो वाले मैच में पंजाब किंग्स ने 6 मैचों के बाद जीत दर्ज की और 15 अंक के साथ वह प्लेऑफ में पहुंचने का इंतजार करने लगी.
मगर, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस को हराया और 16 अंक के साथ उसने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया. इस तरह पिछले सीजन की रनरअप रही पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई.
अर्शदीप सिंह ने डाली सबसे अधिक वाइड बॉल्स
IPL 2026 में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. इस खिलाड़ी ने IPL 2026 में 14 मुकाबले खेले, जिसमें 38.64 के औसत से 14 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 10.21 की इकोनॉमी से रन लुटाए. अर्शदीप सिंह ने इस सीजन 18 वाइड बॉल्स फेंकी और वह इस सीजन सबसे ज्यादा वाइड बॉल्स फेंकने वाले गेंदबाज रहे.
ये भी पढ़ें: IPL का सबसे बदकिस्मत खिलाड़ी, हर सीजन बनाता है 500-600 रन, फिर भी 10 सालों से नहीं खेल पाया कोई फाइनल
'तुम लोगों का चप्पल खाने का टाइम आ गया…',पंजाब किंग्स के बाहर होने पर फूटा युवराज सिंह का गुस्सा, सरेआम लगाई क्लास
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








