Sport : सिक्स हिटिंग मशीन हैं ये 5 बल्लेबाज, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 नाम #INA

IPL 2026 में बल्ले और गेंद के बीच कड़ी प्रतिद्वंदिता देखने को मिल रही है. इस सीजन बल्लेबाज जमकर छक्के-चौकों की बारिश कर रहे हैं, जिससे फैंस खूब एंटरटेन हो रहे हैं. सिक्स हिटिंग एबिलिटी वाले प्लेयर्स ने आईपीएल 2026 में गेंदबाजों के छक्के छुड़ा रखे हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. लिस्ट में युवा और सीनियर प्लेयर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है.

पांचवें नंबर पर हैं श्रेयस अय्यर

IPL 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम पांचवें नंबर पर आता है. अय्यर ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसकी 8 पारियों में 7 पारियों में 22 छक्के लगाए हैं. श्रेयस ने 174.57 की स्ट्राइक रेट और 61.80 के औसत से 309 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं और 18 चौके भी लगाए हैं.

चौथे नंबर पर हैं रजत पाटीदार

IPL 2026 में सबसे सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का नाम है. रजत ने इस सीजन 9 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 8 पारियों में उन्होंने 24 छक्के लगाए हैं. इस दौरान पाटीदार ने 200.78 की स्ट्राइक रेट और 36.71 के औसत से 257 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं और उनके बल्ले से 14 चौके भी निकले हैं.

तीसरे नंबर पर हैं प्रियांश आर्या

IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर प्रियांश आर्या का नाम आता है. प्रियांश ने इस सीजन अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसकी 7 पारियों में 26 छक्के लगाए हैं. प्रियांश आर्या ने इस सीजन 40.43 के औसत और 250.44 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 21 चौके भी निकले हैं.

दूसरे नंबर पर हैं अभिषेक शर्मा

इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर काबिज हैं. अभिषेक ने IPL 2026 में अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में 31 छक्के लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 53.12 के औसत और 209.36 की स्ट्राइक रेट से 425 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 40 चौके भी जड़े हैं.

वैभव सूर्यवंशी हैं सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज

IPL 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-1 पर वैभव सूर्यवंशी का नाम है. वैभव ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में सूर्यवंशी ने 37 छक्के और 34 चौके भी लगाए हैं. वैभव ने 44.44 के औसत और 238.10 की स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए हैं. गौर करने वाली बात ये भी है कि वैभव ने इस सीजन अब तक चौकों से ज्यादा छक्के लगाए हैं, जो इस बात को दर्शाता है कि वह कितनी विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी टीम मैच रन छक्के चौके स्ट्राइक रेट
1 Vaibhav Suryavanshi RR 9 400 37 34 238.10
2 Abhishek Sharma SRH 9 425 31 40 209.36
 3 Priyansh Arya PBKS 7 283 26 21 250.44
4 Rajat Patidar RCB 9 257 24 14 200.78
5 Shreyas Iyer PBKS 8 309 22 18 174.57

ये भी पढ़ें: ‘विराट भाई ने हमें…’, मैच जीतने के बाद शुभमन गिल ने मै कोहली को लेकर कहा कुछ ऐसा, वायरल हुआ बयान

सिक्स हिटिंग मशीन हैं ये 5 बल्लेबाज, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 नाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button