Sport : फाइनल में चले RCB ये 3 बल्लेबाज, तो GT के हाथ से फिसल सकती है ट्रॉफी, अकेले दम पर चैंपियन बनाने का रखते हैं दम #INA

IPL 2026 Final : आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेला जा रहा है. इस मैच में आरसीबी को अगर जीत दर्ज करनी है तो उसके तीन बल्लेबाजों को तेजी के साथ लंबे रन बनाने होंगे. RCB के ये बल्लेबाज अगर चल गए तो GT को ट्रॉफी से हाथ धोना पड़ सकता है. आरसीबी के ये तीन खतरनाक बल्लेबाज कौन है, जो अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं. आइए इस बारे में जातने हैं.
1 – विराट कोहली (ओपनिंग बल्लेबाज)
भारत के अनुभवी बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली बड़े मैच के खिलाड़ी है. वो अक्सर अपनी बेस्ट पारी बड़े मुकाबले के लिए बचाकर रकते हैं. अगर गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में वो चल जाते हैं तो आरसीबी की जीत पक्की है. इस सीजन विराट कोहली का बल्ला जमकर गरज रहा है.
HustleMaxxing 📈📈📈#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/pH1YAwLftd
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 29, 2026
उन्होंने आईपीएल 2026 में 15 मुकाबलों में 1 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 600 रन बनाए हैं. उन्होंने 64 चौके और 22 छक्के भी लगाए हैं. वो पारी की शुरुता करते हैं और टीम को मजूबत स्टार्ट देने के लिए जाने जाते हैं.
2 – रजत पाटीदार (मिडिल ऑर्डर बैटर)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रजत पाटीदार का बल्ला अगर आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ चल गया तो उसे ट्रॉफी गंवानी पड़ सकती है. क्वालीफायर 1 में जिस तरह से पाटीदार ने तूफानी बल्लेबाजी की उससे उन्होंने गुजरात की चिंता बढ़ा दी है.
Leading from the front & with the bat. Always. ❤️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/rH6qgPgHjN
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 30, 2026
उन्होंने उस मैच में 33 बॉल में 5 चौके और 9 छ्क्कों के साथ 93 रनों की आतिश पारी खेली थी. पाटीदार ने इस सीजन 14 मैचों की 13 पारियों में 5 अर्धशतकों की मदद से 486 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 29 चौके और 41 छ्क्के भी निकले हैं.
3 – टिम डेविड (फिनिशर बैटर)
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए फिनिशर का रोल निभा रहे हैं. उन्होंने जब-जब टीम को जरूरत पड़ी है, तब-तब धमाल मचाया है. अब अगर वो आईपीएल 2026 के फाइनल में धमाल मचाते हैं और बल्ले से तूफानी पारी खेलते हैं तो गुजरात टाइटंस का जीतना मुश्किल हैं.
𝐓-𝟏. 🦁🔥 pic.twitter.com/XwEBjhUrhC
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 30, 2026
टिम डेविड ने अब तक आईपीएल 2026 में 15 मैचों की 14 पारियों में 1 अर्धशतक के साथ 281 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 35.12 और स्ट्राइक रेट 193.79 का रहा है. अब अगर वो फाइनल मैच में धमाल मचा गए तो आरसीबी की जीत पक्की है.
ये भी पढ़ें : RCB का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है रिकॉर्ड, जानिए अहमदाबाद में उसे कितने मैचों में मिली जीत और हार
फाइनल में चले RCB ये 3 बल्लेबाज, तो GT के हाथ से फिसल सकती है ट्रॉफी, अकेले दम पर चैंपियन बनाने का रखते हैं दम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,