Sport : 'इससे उनका कॉन्फिडेंस डगमगाएगा…', यशस्वी जायसवाल को मौका न मिलने पर भड़का दिग्गज, बोला 'बहुत नाइंसाफी है' #INA

Yashasvi Jaiswal: न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. वनडे सीरीज के लिए 2 टीमें चुनी गई हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि दोनों ही टीमों में यशस्वी जायसवाल को शामिल नहीं किया गया है. चयनकर्ताओं के इस फैसले को लेकर क्रिकेट के गलियटारों में लगातार चर्चा चल रही है. कई दिग्गज इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने भी बयान दे डाला है. आइए जानते हैं कि अश्विन ने यशस्वी के न चुने जाने पर क्या कहा..

क्या बोले रविचंद्रन अश्विन?

यशस्वी जायसवाल के वनडे टीम से नजरअंदाज होने पर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि जायसवाल बेहद टैलेंटेड खिलाड़ी हैं और इस तरह उन्हें टीम में शामिल न करने से उनका कॉन्फिडेंस काफी कम हो जाएगा.

अश्विन ने कहा, “अगर शुभमन गिल आखिरी दो वनडे नहीं खेल रहे हैं, तो उस जगह पर यशस्वी जायसवाल को जरूर मौका मिलना चाहिए. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि इससे उनका कॉन्फिडेंस डगमगा सकता है. जिस तरह से वह रन बना रहे थे. वह तो मानो ‘रन मशीन’ बन गए थे. अगर उनका आत्मविश्वास कम हो रहा है, तो टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें जहां भी संभव हो, मौका दें. लेकिन उन्हें ऐसे मौके बिल्कुल नहीं मिल रहे हैं. सच कहूं तो, यह बहुत नाइंसाफी है. मैं मानता हूं कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयारी करनी है, लेकिन जरा सोचिए…”

“यशस्वी जायसवाल ने आखिरी बार वनडे कब खेला था? आखिरी बार T20 कब खेला था? और आखिरी बार टेस्ट मैच कब खेला था? यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. यशस्वी जायसवाल का ख्याल रखना निश्चित रूप से सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट की जिम्मेदारी है. वह एक बहुत ही बेहतरीन प्रतिभा हैं.”

यशस्वी जायसवाल ने लास्ट वनडे में लगाया था शतक

भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल एक विस्फोटक खिलाड़ी हैं. उन्होंने पिछले वनडे मैच में शतक लगाया था और वह 110 रन पर नाबाद लौटे थे. लेकिन, इसके बाद से ही उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला गया है. आंकड़ों की बात करें, तो यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 71.25 के औसत और 97.60 की स्ट्राइक रेट से 285 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक लगाए हैं.

BCCI ने टीम का किया ऐलान

पहले तीन वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन [डब्ल्यूके, वीसी], नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

ये भी पढ़ें: IND VS WI: पांचवें टी-20 मैच में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग-11, ये 3 बदलाव तय, अर्शदीप सिंह की जगह लेगा 36 साल का गेंदबाज

'इससे उनका कॉन्फिडेंस डगमगाएगा…', यशस्वी जायसवाल को मौका न मिलने पर भड़का दिग्गज, बोला 'बहुत नाइंसाफी है'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button