Sport : ईशान किशन पर हुई पैसों की बरसात, 1 करोड़ का मिला इनाम, टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने के लिए दिया गया सम्मान #INA

Ishan Kishan : भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर जमकर पैसों की बरसात हुई है. उन्होंने एक बड़ा इनाम मिला है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी गई है. उन्होंने राज्य सरकार की ओर से इनाम मिला है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ईशान किश को सम्मानित किया है. उन्होंने ईशान को एक करोड़ रुपए का चैक दिया है.
ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का इनाम
इस बारे में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, शानदार बल्लेबाज, बिहार की शान श्री ईशान किशन जी को वर्ल्ड कप जीतने में उनके अहम योगदान के लिए राज्य सरकार ने 1 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया. सफल क्रिकेट करियर के लिए शुभकामनाएं, ऐसे ही बिहार का नाम रोशन करते रहें’.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, शानदार बल्लेबाज, बिहार के लाल, श्री @ishankishan51 जी को विश्व कप जिताने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपए की राशि देकर सम्मानित किया।
सफल क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ,… pic.twitter.com/4AApkthmUG
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 15, 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान ने मचाया धमाल
ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बल्ले से धमाल मचाया और शानदार प्रदर्शन किया. ईशान ने 9 मैचों में 35.22 की औसत और 193.29 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से कुल 317 रन बनाए.
ये भी पढ़ें : IPL 2026 के बीच RCB और CSK के स्क्वाड में हुए बदलाव, 2 नए खिलाड़ियों की हुए टीम में एंट्री
ईशान किशन पर हुई पैसों की बरसात, 1 करोड़ का मिला इनाम, टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने के लिए दिया गया सम्मान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









