Sport : श्रीलंका में खेली जाने वाली ट्राई सीरीज के लिए हुए Team India का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य को मिली जगह #INA

India a squad for ODI tri series: श्रीलंका में खेले जाने वाले वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है. तिलक वर्मा को कप्तान बनाया गया है. जबकि इंडिया-ए के स्क्वाड में 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है. बता दें कि जून 2026 में भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 7 वनडे मैचों की ट्राई सीरीज खेली जाएगी, जिसकी मेजबानी श्रीलंका करेगा. 

ट्राई सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान

बीसीसीआई ने गुरुवार, 14 मई को इंडिया-ए स्क्वाड का ऐलान किया. टीम के स्क्वाड में ज्यादातर उन खिलाड़ियों को जगह मिली है, जो आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. तिलक वर्मा को कप्तान बनाया गया है. हालांकि इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा एक शतक के अलावा कुछ खास नहीं कर पाए हैं, लेकिन शायद उनके टी20 क्रिकेट के अनुभव को देखते हुए कप्तान चुना गया है, क्योंकि टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. 

वैभव सूर्यवंशी को मिली इंडिया-ए के स्क्वाड में जगह

इंडिया-ए के स्क्वाड में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है. आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के बाद वैभव को इंडिया टीम में शामिल करने की काफी मांग हो रही थी. इसके अलावा पंजाब किंग्स के युवा ओपनर प्रियांश आर्य को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है. वहीं PBKS और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी प्रभसिमसन सिंह और कुमार कुशाग्र को विकेटकीपर की जिम्मेदारी दी गई है. 

इस ट्राई सीरीज के बाद इंडिया-ए की टीम श्रीलंका-ए टीम के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी, जिसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का बाद में ऐलान किया जाएगा. ट्राई सीरीज दंबुल्ला में खेली जाएगी. जबकि टेस्ट सीरीज के मुकाबले गाले में खेले जाएंगे. 

ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.

यह भी पढ़ें:  ‘अब भारत के लिए नहीं खेलना है, हर गेंद पर शॉट लगेगा…, स्टंप माइक में कैद हुई विराट कोहली की आवाज, वीडियो हुआ वायरल

श्रीलंका में खेली जाने वाली ट्राई सीरीज के लिए हुए Team India का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य को मिली जगह





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button