Sport : ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन को डोपिंग मामले में मिली हरी झंडी, बीबीएल खेलने की मिली मंजूरी #INA

Chris Lynn : क्रिकेट की दुनिया में रोमांच बहुत है. क्रिकेटर्स अपने धमाकेदार खेल के दम पर फैंस को झूमने का मौका देते हैं. वहीं कभी-कभी खिलाड़ी कुछ ऐसा भी कर देते हैं, जिससे फैंस का दिल टूट जाता है. क्रिकेटर्स को फैंस अपना आइडल मानते हैं लेकिन जब वो कुछ ऐसा कर दें, जिससे क्रिकेट शर्मसार हो जाए. ऐसी चीजों से फैंस का दिल टूट जाता है. ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के टी20 स्पेशलिस्ट क्रिस लिन, जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को कोकीन लेने के मामले में घिर गए हैं. क्रिस लिन को कोकीन लेने के मामले में एक महीने का बैन झेलना पड़ा है. इंग्लैंड के क्रिकेट रेगुलेटर ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है. अब बैन की अवधि अब पूरी हो चुकी है.

18 जुलाई को हुआ था टेस्ट 

इसके बाद बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले लिन का 18 जुलाई को इंग्लैंड में टी20 ब्लास्ट फाइनल्स डे के दौरान रूटीन एंटी-डोपिंग टेस्ट हुआ था. उस समय वह नॉर्थम्पटनशायर स्टीलबैक्स की ओर से खेल रहे थे. टेस्ट में उनका सैंपल पॉजिटिव पाया गया था. फ्रांस की वाडा से मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में जांच के दौरान उनके सैंपल में कोकीन का मेटाबोलाइट पाया गया. वाडा की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में कोकीन शामिल है. प्रतियोगिता के दौरान इसका सेवन प्रतिबंधित है.

कब किया था कोकीन का सेवन

क्रिस लिन को जुलाई के अंत में उनके डोप टेस्ट के पॉजिटिव आने की जानकारी दी गई थी. उन्होंने 15 और 16 जुलाई को कोकीन का सेवन किया था. लिन ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने इस पदार्थ का इस्तेमाल खेल में किसी तरह का फायदा उठाने या अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए नहीं किया था. जांच समिति ने भी उनकी इस बात को स्वीकार किया कि यह मामला खेल प्रतियोगिता से बाहर का था और इसका मैदान पर उनके प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं था.

तीन की जगह एक महीने का हुआ बैन

क्रिकेट रेगुलेटर ने बयान में कहा कि, ‘क्रिकेट रेगुलेटर ने नॉर्थम्पटनशायर स्टीलबैक्स के पूर्व क्रिकेटर क्रिस लिन को एक महीने के लिए निलंबित किया गया है. निलंबन का समय अब पूरा हो गया है. 36 साल के लिन का कोकीन के मेटाबोलाइट बेंजॉयलेगोनिन के कम लेवल के लिए टेस्ट पॉजिटिव आया था. उन्होंने आरोप स्वीकार कर लिया. जांच में यह माना गया कि यह कॉम्पिटिशन के बाहर इस्तेमाल का मामला था और इसका खेल के प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था. इसी वजह से उनका बैन तीन महीने की जगह 1 महीने का था. 

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, “लिन अगले महीने शुरू होने वाली बिग बैश लीग के नए सीजन के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स में शामिल होने के लिए तैयार थे. बैन पूरा होने के बाद अब उनके इस सीजन में खेलने का रास्ता साफ हो गया है.

क्रिस लिन का क्रिकेट करियर

क्रिस लिन ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के लिए क्रिकेट खेला है. आईपीएल में क्रिस लिन ने 2012 से लेकर 2021 तक 42 मैचों में 10 मैचों के साथ 1329 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 93* रन था. उन्होंने साल 2018 के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है. लिन बिग बैश लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने बीबीएल में 137 मुकाबले खेलकर 4133 रन बनाए हैं. वहीं, अपने पूरे टी20 करियर में लिन ने 320 मैचों में 9268 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया जाएंगी बांग्लादेश, जानिए किस महीने में खेलेगी कितने मैचों की वनडे और टी20 सीरीज

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन को डोपिंग मामले में मिली हरी झंडी, बीबीएल खेलने की मिली मंजूरी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button