Sport : कितने बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच, जानिए किस समय होगा मुकाबले का टॉस #INA

India vs New Zealand 2nd ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच इन दिनों पांच मुकाबलों वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के पहले वनडे में जीत हासिल करने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ इस सीरीज में 1-0 से आगे हैं. अब इस सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाने वाला है. उससे पहले आज हम आपको बताने वाले हैं कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा. 

कितनी ताराखी को होगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला दूसरा वनडे मैच कल यानी 7 नवंबर को खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच टक्कर शनिवार होने वाली है. इस मुकाबले में भारत के स्टार प्लेयर्स विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सभी फैंस की नजर रहने वाली है.

कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला दूसरा वनडे मैच न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैदान पर टीम इंडिया के रिकॉर्ड शानदार हैं. यहां पर 4 में से 2 मैच इंडियन ने जीते हैं.

कितने बजे खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा. ऐसे में इंंडियन क्रिकेट फैंस को सुबह-सुबह उठकर भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच को देखने का मौका मिलेगा. ये मैच शाम तक खत्म हो जाएगा.

कितने बजे होगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच का टॉस

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला दूसरा वनडे मैच का टॉस और ज्यादा सुबह होने वाला है. इस मुकाबले का टॉस सुबह 7 बजे होगा, जहां मैदान पर भारत के कप्तान शुभमन गिल और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.

भारत और न्यूजीलैंड का स्क्वाड

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, निक केली, मैथ्यू फिशर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी.

ये भी पढ़ें : ‘मैं थोड़ा दुखी हूं, उसे मौके नहीं मिल रहे…’ इस खिलाड़ी को नहीं खिलाने पर मोहम्मद कैफ का फूटा गुस्सा, जानिए क्या कहा?

कितने बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच, जानिए किस समय होगा मुकाबले का टॉस





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button