Sport : किन 5 टीमों ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज को दिया है अंजाम, जानिए किस स्थान पर मौजूद भारत #INA

Highest Run Chase in ODI : श्रीलंका ने पाकिस्तान ट्राई सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी में शानदार बैटिंग का प्रदर्शन करके इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया. जब उसने 430 रन का बड़ा टारगेट हासिल करके इंग्लैंड को सिर्फ एक बॉल बाकी रहते दो विकेट से हरा दिया. ये वनडे क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है, जो सिर्फ साउथ अफ्रीका के 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 434 रन के शानदार चेज से पीछे है. तो आइए आज हम आपको इस मौके पर वनडे क्रिकेट के इतिहास के सबसे सबड़े पांच सफल रन चेज के बारे में बताने वाले हैं.

श्रीलंका ने भारत को छोड़ा पीछे

श्रीलंका ने 430 रनों के लक्ष्य को वनडे में सफलता पूर्वक चेज करके टीम इंडिया को पीछे छोड़ दिया है. उससे पहले भारत के नाम वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज था, जो अब श्रीलंका के नाम दर्ज हो गया है.श्रीलंका की ओर से इस बड़े चेज की नींव पवन रथनायके की 106 गेंदों पर शानदार 130 रन की पारी ने रखी. इसके बाद अविष्का फर्नांडो की 83 गेंदों पर 97 रन की आक्रामक पारी खेली. वहीं दसुन शनाका ने भी 97 रनों की पारी खेल डाली और 8 गगुनचुंबी छक्के भी लगाए. इंग्लैंड की ओर से सैम कुरेन ने अपने नौ ओवर में 103 रन दिए और जोश टंग ने तीन विकेट के बदले 79 रन दिए.

इंग्लैंड की ओर से कप्तान हैरी ब्रूक की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग डबल सेंचुरी आई. इसकी मदद से इंग्लैंड 50 ओवर में 429/4 का बड़ा स्कोर बनाया था. ब्रूक ने 116 गेंदों में 21 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 202 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए विल जेक्स ने 30 गेंदों में 66 रन बनाए, टॉम बैंटन ने 51 गेंदों में 50 रन बनाए और जो रूट, ने 66 गेंदों में 69 रन बनाए. 

टीम इंडिया भी इस लिस्ट में शामिल

वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज को अंजाम देने में भारतीय क्रिकेट टीम का नाम भी शामिल हैं. टीम इंडिया ने साल 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 406 रनों के लक्ष्य का पीछा किया, जो वनडे क्रिकेट के इतिहास का टीम इंडिया का सबसे बड़े सफल रन चेज हैं. टीम इंडिया ने गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में 406 रनों का रन चेज किया था. इस मुकाबले में शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाया था.

वनडे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े सफल रन चेज

रैंक

टीम

लक्ष्य

रन चेज का स्कोर

विपक्षी टीम

साल

1

दक्षिण अफ्रीका

435

438/9

ऑस्ट्रेलिया

2006

2

श्रीलंका

430

430/8

इंग्लैंड

2026

3

भारत

406

406/2

वेस्टइंडीज

2026

4

नीदरलैंड

375

374/9

वेस्टइंडीज

2023

5

दक्षिण अफ्रीका

372

372/6

ऑस्ट्रेलिया

2016

ये भी पढ़ें : न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ईशान किशन चोट के चलते हुए बाहर

किन 5 टीमों ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज को दिया है अंजाम, जानिए किस स्थान पर मौजूद भारत





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button