UP News: वाराणसी से दिल्ली के लिए चलेगी स्लीपर वंदे भारत, जानें टाइमिंग और रूट; 27 अक्टूबर से बुकिंग! – INA

Sleeper Vande Bharat train: उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द ही स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली इस ट्रेन से यात्रियों का सफर पहले के मुकाबले अधिक आरामदायक होगा. ट्रेन में एसी स्लीपर कोच होंगे, जिससे यात्री रात में आराम करते हुए अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे. प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, 31 अक्टूबर को इस ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है. वहीं, टिकट बुकिंग 27 अक्टूबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है.
वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदे भारत
वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली यह स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. सामान्य वंदे भारत ट्रेनों में बैठकर सफर करने की व्यवस्था होती है, जबकि स्लीपर वंदे भारत में यात्री सोते हुए यात्रा कर सकेंगे. इससे खासकर रात में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा. यह ट्रेन वाराणसी से चलकर प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. वापसी के दौरान भी इन स्टेशनों पर ठहराव प्रस्तावित है.
देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन
वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत देश की दूसरी ट्रेन होगी. इससे पहले देश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन और कोलकाता के हावड़ा स्टेशन के बीच शुरू की गई थी. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी 2026 को किया था. नई ट्रेन के शुरू होने से उत्तर प्रदेश में आधुनिक रेल सुविधाओं का विस्तार होगा. यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.
ये भी पढे़ं- थाने में पूछताछ के लिए बुलाया, घर पहुंचते ही हुई मौत, परिवार बोला- पुलिस ने मारा; दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
CM योगी और रेल मंत्री दिखा सकते हैं हरी झंडी
जानकारी के मुताबिक, 31 अक्टूबर को वाराणसी में ट्रेन का शुभारंभ किया जा सकता है. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं. हालांकि, कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत अभी जारी नहीं की गई है.
ट्रेन में होंगे 16 एसी कोच, 823 यात्री कर सकेंगे सफर
वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 एलएचबी एसी कोच होंगे. इनमें एक फर्स्ट एसी, चार सेकेंड एसी और 11 थर्ड एसी कोच शामिल होंगे. ट्रेन में एक बार में करीब 823 यात्रियों के सफर करने की क्षमता होगी. ट्रेन का रखरखाव वाराणसी में किया जाएगा. इसके अलावा रास्ते में प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पानी भरने की व्यवस्था भी होगी.
वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होगी ट्रेन
प्रस्तावित रूट और टाइमिंग के अनुसार, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 27421 रात 8:50 बजे वाराणसी से रवाना होगी. यह रात 10:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और पांच मिनट बाद आगे के लिए रवाना होगी. इसके बाद ट्रेन रात 12:20 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी. यहां से रात 12:45 बजे चलकर सुबह 6:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
वहीं, नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली ट्रेन संख्या 27422 रात 9:40 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी. इसके सुबह 4:45 बजे प्रयागराज पहुंचने और 4:50 बजे वहां से चलने का समय निर्धारित बताया गया है. इसके बाद ट्रेन सुबह 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी.
27 अक्टूबर से टिकट बुकिंग!
वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की टिकट बुकिंग 27 अक्टूबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है. हालांकि, टिकटों के किराये, रिजर्वेशन और सभी स्टेशनों पर ठहराव से जुड़ी विस्तृत आधिकारिक जानकारी रेलवे की ओर से जारी किया जाना बाकी है.
वाराणसी से दिल्ली के लिए चलेगी स्लीपर वंदे भारत, जानें टाइमिंग और रूट; 27 अक्टूबर से बुकिंग!
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,