Sport : केएल राहुल ने किया वो कारनामा जो IPL के इतिहास में दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर सका, इस मामले में बन गए नंबर-1 #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग जो दुनिया की सबसे पॉपुलर T20 क्रिकेट टूर्नामेंट है, इसमें हर सीजन बल्लेबाज और गेंदबाज रिकॉर्ड का अंबार लगाते हैं. आईपीएल 2026 के सीजन में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने वो कारनामा कर दिखाया है जो आईपीएल के 19 साल के इतिहास में अब तक कोई बल्लेबाज नहीं कर सका था. दरअसल राहुल आईपीएल में 3 अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 

3 IPL टीमों के लिए 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने केएल राहुल

पंजाब किंग्स के लिए रन – केएल राहुल का पंजाब किंग्स के लिए उनका प्रदर्शन सबसे यादगार रहा. राहुल साल 2018 में 11 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत के साथ पंजाब किंग्स का हिस्सा बने थे, जहां उन्होंने बतौर कप्तान और ओपनर 4 सीजन पंजाब किंग्स के साथ बिताए. आईपीएल 2020 में उन्हें कप्तान नियुक्त किया था. इसी साल उन्होंने ऑरेंज कैप को भी अपने नाम किया था. केएल राहुल पंजाब किंग्स के लिए 55 मैचों की 56 पारियों में 55.43 की शानदार औसत और 139.73 के स्ट्राइक रेट से कुल 2550 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 23 अर्धशतक निकले हैं. राहुल का बेस्ट स्कोर नाबाद 132 रन रहा है. 

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए रन – LSG की टीम पहली बार 2022 में आईपीएल का हिस्सा बनी. अपने डेब्यू सीजन में ही लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल को खरीदा और कप्तान बनाया था. उन्होंने लगातार 3 सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की और टीम शुरुआती 2 सीजन 2022-2024 प्लेऑफ तक पहुंची थी. केएल राहुल ने LSG के लिए 38 मैचों में 41.47 की औसत और 130.68 के स्ट्राइक रेट से 1410 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 10 अर्धशतक लगाए थे. 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए 1007 रन बना चुके हैं केएल राहुल

दिल्ली कैपिटल्स के लिए रन – केएल राहुल इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसके बाद आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिटेन किया और राहुल DC के लिए नया चैपटर लिख रहे हैं.  दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल अब 24 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 107 रन बनाए हैं.  इसी सीजन दिल्ली के लिए उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 152 रनों की ऐतिहासिक पारी भी खेली, जो आईपीएल में किसी भी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 के बीच मुश्किल में फंसे यशस्वी जायसवाल, NADA ने DOPE टेस्ट का भेजा नोटिस, इस खिलाड़ी पर भी लटकी तलवार

केएल राहुल ने किया वो कारनामा जो IPL के इतिहास में दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर सका, इस मामले में बन गए नंबर-1





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button