Sport : पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने कटाई नाक, इनकी बॉलिंग देख स्पिनर्स भी हुए शर्मसार #INA

BAN vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेले रही है. ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने नाक कटा दी. सोशल मीडिया पर हर कोई पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी की कम स्पीड के बारे में बात कर रहा है. कई खिलाड़ियों और क्रिकेट जानकारों ने तो तंज कसते हुए पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की तुलना स्पिन गेंदबाजों से कर दी है

पाकिस्तानी पेसर्स ने बांग्लादेश के खिलाफ कटाई नाक

इसी कड़ी में पाकिस्तान के क्रिकेटर अहमद शहजाद ने भी खुद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी है. उन्होंने पाकिस्तानी पेसर शाहीन अफरीदी, हसन अली और अब्बस अली की स्पीड का मजाक उड़ाया है और उनकी तुलना स्पिन गेंदबाजों से लाइव टीम पर कर डाली है. 

अहमद शहजाद ने शाहीन अफरीदी पर किया कमेंट

अहमद शहजाद ने कहा कि, ‘हमारे मेन फास्ट बॉलर अब 130 kph की स्पीड से बॉलिंग कर रहे हैं. शाहिद अफरीदी अपनी स्पिन इससे भी तेज बॉलिंग करते थे. ग्रीन टॉप पर पूरे दिन सिर्फ 4 विकेट मिले क्योंकि कोई एक्सप्रेस पेस नहीं था, कोई प्लान नहीं था और कोई एनर्जी नहीं थी. बस यूं ही चल रहा था’.

उन्होंने आगे कहा कि, ‘हम अपने टेस्ट कप्तान से मैच की कमी और तैयारी के समय के बारे में बहाने सुनते रहते हैं, लेकिन पिछले टेस्ट के बाद से हमने क्या बदलाव या सुधार देखे हैं? कोई पेस नहीं है और कोई साफ प्लान नहीं है. ऐसा लगा जैसे कप्तान इस टेस्ट में पूरी तरह से बिना तैयारी के उतरा हो’.

कैसा रहा बांग्लादेश पाकिस्तान मैच का हाल

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी 117.1 ओवर में 413 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए कप्तान नजमुल हसन शांतो ने शतक लगाया. उन्होंने 130 बॉल में 12 चौके और 2 छक्कों के साथ 101 रनों की शतकीय पारी खेली.

उनके अलावा टीम के लिए मोमिनुल हक ने 200 बॉल में 10 चौकों के साथ 91 रनों की पारी खेली. इस समय टीम के लिए मुशफिकुर रहीम ने 71 रनों की पारी खेली. वहीं पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 3 और मोहम्मद अब्बस ने 5 विकेट चटकाए. 

पाकिस्तान ने अब तक 26 ओवर में 1 विकेट पर नुकसान पर 101 रन बनाए हैं. अजान अवैस 71 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि इमाम उल हक 45 रन बनाकर आउट हो गए. बांग्लादेश के लिए महेदी हसन मिराज ने 1 विकेट हासिल किया है.

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान की गजब बेइज्जती! Live मैच में पूर्व क्रिकेटर ने उड़ाई खिल्ली, शाहीन अफरीद पर दिया ऐसा बयान हो गया वायरल

पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने कटाई नाक, इनकी बॉलिंग देख स्पिनर्स भी हुए शर्मसार





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button