Sport : RR vs GT: वैभव सूर्यवंशी ने निशाने पर आज होगा ये बड़ा रिकॉर्ड, यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज भी रचेंगे इतिहास #INA

RR vs GT : आईपीएल 2026 का 52वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज यानी 9 मई (शनिवार) को खेला जाने वाला है. जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज के पास खास उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा. ये तीन खिलाड़ी इस मैच में कौन सा बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर होगा ये रिकॉर्ड 

राजस्थान रॉयल्स के बाएं हाथ के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास इस मैच में एक खास उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा. उनके पास 100 टी20 छक्के पूरे करने का मौका होगा. ऐसा करने से सिर्फ वो एक कदम दूर है. वैभव सूर्यवंशी को 100 टी20 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ 1 छक्के की जरूरत है. अगर वो गुजरात टाइटंस के खिलाफ आज 1 छक्का लगा देते हैं तो वो टी20 क्रिकेट में अपने 100 छ्क्के पूरे कर कर लेंगे. इसमें से उन्होंने 61 छक्के आईपीएल में लगाए हैं, बाकी बचे हुए 38 छक्के इंडिया ए और घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए लगाए हैं.

यशस्वी जायसवाल बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के 24 वर्षीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास भी 2 बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में अगर 6 रन बना लेते हैं तो वो अपने 4000 टी20 रन पूरे कर लेंगे. इसके अलावा अगर यशस्वी इस मैच में 22 रन बना लेते हैं तो वो 2500 आईपीएल रन बना लेंगे. वहीं उनके पास 6 चौके लगाकर 300 आईपीएल चौके पूरे करने का भी मौका होगा. 

मोहम्मद सिराज के पास भी खास मुकाम हासिल करने का मौका

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पास राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका होगा. इस मैच में अगर सिराज 3 विकेट हासिल कर लकते हैं तो वो टी20 क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लेंगे. 

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, रविश्रीनिवासन साई किशोर.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला.

ये भी पढ़ें : इस खतरनाक बल्लेबाज ने 1 साल में 3 बार किया ये कमाल, DC vs KKR में बना डाले 4 बड़े रिकॉर्ड

RR vs GT: वैभव सूर्यवंशी ने निशाने पर आज होगा ये बड़ा रिकॉर्ड, यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज भी रचेंगे इतिहास





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button