Sport : जसप्रीत बुमराह की इस गलती पर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर, बोले- 'ये स्वीकार नहीं किया जाएगा…' #INA

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स पर 6 विकेट से जीत दर्ज की. मगर, इस मैच में एक बार फिर टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बेअसर दिखे. बुमराह ने अपना स्पेल फेंका, जिसमें वो कोई विकेट नहीं ले पाए और तो और वह नो बॉल, वाइड गेंदें फेंकते दिखे. उनकी इस निराशाजनक प्रदर्शन से उनकी टीम को नुकसान हुआ. हालांकि, MI ने आखिर में मैच जीत लिया.

जसप्रीत बुमराह ने फेंका निराशाजनक स्पेल

वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेले गए मुकाबले में एक बार फिर जसप्रीत बुमराह की ओर से निराशाजनक गेंदबाजी देखने को मिली. बुमराह ने 4 ओवर का स्पेल फेंका, जिसमें 45 रन लुटा दिए. मगर, इससे भी ज्यादा जिस बात ने सभी को हैरान किया है, वो ये थी कि बुमराह ने इस दौरान 3 वाइड गेंदें फेंकी, तो वहीं 3 नो-बॉल फेंकीं. अपनी गेंदबाजी से खुद बुमराह भी काफी निराश दिखे.

सुनील गावस्कर क्यों हुए नाराज?

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह LSG के साथ खेले गए मैच में बेअसर नजर आए. उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल सका. मगर, 14वें ओवर के दौरान बुमराह ने अपनी गेंद पर हिम्मत सिंह को आउट कर ही दिया था, लेकिन बदकिस्मती से ये नो बॉल निकली और हिम्मत को जीवनदान मिल गया. बुमराह की इस गलती को देख कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी.

जसप्रीत बुमराह पर भड़के सुनील गावस्कर

MI VS LSG मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह द्वारा फेंकी नो बॉल पर सुनील गावस्कर नाराज हो गए. जी हां, कमेंट्री कर रहे गावस्कर ने कहा, “मुझसे दोबारा मत कहना. मुझसे मत कहना. मुझसे यह मत कहना कि बुमराह ने नो-बॉल फेंकी है. यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं है. यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं है. तुम एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हो, यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं है. वाइड्स, हां, मैं समझ सकता हूँ, लेकिन नो-बॉल्स, बिल्कुल नहीं.”

IPL 2026 रहा Jasprit Bumrah के लिए निराशाजनक

अगर ये कहें कि आईपीएल 2026 जसप्रीत बुमराह के अब तक के करियर का सबसे खराब आईपीएल सीजन बीत रहा है, तो बिलकुल गलत नहीं होगा. इस सीजन अब तक बुमराह ने 10 मैच खेले हैं, जिसमें वह सिर्फ 3 विकेट ही ले पाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8.89 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2026: मुंबई इंडियंस क्या अब भी प्लेऑफ के लिए कर सकती है क्वालीफाई? यहां समझिए समीकरण

जसप्रीत बुमराह की इस गलती पर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर, बोले- 'ये स्वीकार नहीं किया जाएगा…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button