Sport : टीम इंडिया जाएंगी बांग्लादेश, जानिए किस महीने में खेलेगी कितने मैचों की वनडे और टी20 सीरीज #INA

India vs Bangladesh : भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इस खबर ने टीम इंडिया के फैंस को दीवाली पर ही खुशखबरी दे डाली है. दरअसल, तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत और बांग्लादेश के बीच व्हाइट बॉल सीरीज होने वाली है. इस दोनों देशों के बीच दो बार पहले भी सीरीज रद्द हो चुकी है. अब इंडियन क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर जाने वाली है. जहां पर इन दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले कब और कहां पर खेले जाएंगे, आइए इसके बारे में जानते हैं.
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाएंगे 6 मैच
आपको बता दें कि, इंडिया टू डे की रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया अगले साल बांग्लादेश के दौरे पर जाने वाली है. भारतीय क्रिकेट टीम साल 2027 में बांग्लादेश जाएगी. जहां पर बांग्लादेश और इंडिया के बीच जनवरी में मैच खेलने वाले हैं. भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी.
🚨 INDIA’S TOUR OF BANGLADESH IN JANUARY 🚨
– Team India could tour Bangladesh in January 2027 for 3 Match ODI series & 3 Match T20I series. (India .). pic.twitter.com/HPxUQ2iAdj
— Tanuj (@ImTanujSingh) November 6, 2026
टीम इंडिया का बांग्लादेश टूर काफी लंबे समय से टल रहा था. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब तक ऑफिशियली इस सीरीज का कोई ऐलान नहीं किया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि दोनों बोर्ड के बीच बातचीत पॉजिटिव तरीके से आगे बढ़ रही है और यह टूर हो सकता है. इस सबके बीच खबर ये भी आ रही है कि, भारत और जिम्बाब्वे की सीरीज को भी रिशेड्यूल किया जा सकता है.
कहां खेलें जाए भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच
भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका के मीरपुर स्टेडियम में मुकाबले खेले जा सकता है. ऐसे में दोनों टीमों की टक्कर शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं सिल्हेट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और चटोग्राम स्टेडियम में मैच खेले जा सकते हैं. इन मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम का जलवा भी देखने को मिल सकता है.
क्यों आई दोनों देशों में दरार
भारत और बांग्लादेश के बीच डिप्लोमैटिक रिश्तों में आई दरार की कही सारी वजह हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तिफुर रहमना को खरीदा था. जब बांग्लादेशी खिलाड़ी को खिलाने का भारत में विरोधी हुआ तो, बीसीसीआई और आईपीएल ने उन्हें आईपीएल से बैन कर दिया. अब पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों का खेलना भी आईपीएल में बैन हो चुका है.
क्यों नहीं हो रहा दोनों देशों के बीच क्रिकेटर
इसके बाद बांग्लादेश ने भारत में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने से मना कर दिया. बांग्लादेश का समर्थन इस दौरान पाकिस्तान ने किया और अंत में बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई थी. तब से इन दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब हैं, लेकिन अब एक बार फिर से इन दोनों के बीच क्रिकेट के मैदान पर रिश्ते बहाल हो सकते हैं.
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली इस सीरीज में तीन वनडे और तीन टी20 मैच शामिल होंगे. अब तक इस सीरीज के लिए सही समय ढूंढा नहीं गया है.क्योंकि जिम्बाब्वे को 3 से 9 जनवरी तक तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा करना है. इसके बाद 21 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होनी है. ऐसे में 10 से 20 तक का समय बाकी होगा, जहां ये दोनों देश खेलने के बारे में सोच सकते हैं.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तानी फैंस की नीच हरकत! मां-बाप के मारने की क्रिकेटर को दी बद्दुआ, कहे ऐसे अपशब्द जिसे सुन आपका भी टूट जाएगा दिल
टीम इंडिया जाएंगी बांग्लादेश, जानिए किस महीने में खेलेगी कितने मैचों की वनडे और टी20 सीरीज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,