Sport : धोनी के वो टॉप-5 रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना अगली जेनरेशन के लिए होगा नामुमकिन, ऐसा करने वाले एकलौते कप्तान हैं माही #INA

MS Dhoni Retirement: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स अपने घर यानी चेकॉक में इस सीजन का आखिरी मैच खेलने उतरेगी. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगी. प्लेऑफ की लिहास से यह मुकाबला काफी अहम है. वहीं इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले एक बार फिर से एमएस धोनी के रिटायरमेंट की चर्चाओं मे तूल पकड़ लिया है. हालांकि CSK के मैनेजमेंट और धोनी की ओर से इसे लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है. तो चलिए इसी बीच एमएस धोनी के उन 5 बड़े रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं, जिसके तोड़ना अगली पीढ़ी के लिए नामुमकिन होगी.
1. 100 बार नॉटआउट
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार नाबाद पारी खेलने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज है. धोनी आईपीएल में 100 बार नॉटआउट करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं. जबकि दूसरे नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं, जो 80 बार नाबाद रहे हैं.
2. सर्वाधिक मैचों में कप्तानी
आईपीएल में सबसे ज्यादा कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी एमएस धोनी के नाम दर्ज है. धोनी ने आईपीएल में बतौर कप्तान कुल 235 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 221 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है. जबकि 14 मैचों में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS) की कप्तानी की है. इतना ही नहीं किसी भी फ्रेंचाइजी टीम के लिए सबसे ज्यादा मैचों में (CSK) कप्तानी का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम है.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली से संजू सैमसन तक… ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
3. बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार
आईपीएल इतिहास में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार (डिसमिसल) करने बड़ा रिकॉर्ड भी एमएस धोनी के नाम दर्ज है. माही ने विकेट के पीछे कुल 158 कैच लपके हैं और सबसे ज्यादा 47 स्टंपिंग की हैं.
4. सबसे उम्रदराज ‘प्लेयर ऑफ द मैच
आईपीएल में प्लेऑफ ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले एमएस धोनी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धोनी ने मैच विनिंग पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें प्लेऑर ऑफ मैच का अवॉर्ड मिला था. धोनी ने 43 साल और 280 दिन की उम्र में यह अवॉर्ड जीता था.
5. पांच अलग-अलग बैटिंग ऑर्डर पर अर्धशतक
एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टॉप ऑर्डर, मीडिल ऑर्डर और लोवर ऑर्डर यानी 3,4,5,6 और 7 जैसे 5 अलग-अलग क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाए हैं.
यह भी पढ़ें: ऑरेंज कैप की रेस भी हुई दिलचस्प, इन 5 प्लेयर्स ने बना दिए 500 से ज्यादा रन, एक ही टीम के 2 खिलाड़ियों के बीच में जंग
धोनी के वो टॉप-5 रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना अगली जेनरेशन के लिए होगा नामुमकिन, ऐसा करने वाले एकलौते कप्तान हैं माही
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









