Sport : पाकिस्तान की गजब बेइज्जती! Live मैच में पूर्व क्रिकेटर ने उड़ाई खिल्ली, शाहीन अफरीद पर दिया ऐसा बयान हो गया वायरल #INA

Bangladesh vs Pakistan 1st Test : बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से खेला जा रहा है. इस पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए और उनकी खूब पिटाई की. अब तक बांग्लादेश ने तीसरे सेशन में 78 ओवर में 4 विकेट पर 285 रन बना लिए हैं.
रमीज राजा ने लिए शाहीन अफरीदी के मजे
इस मैच में पाकिस्तान की गेंदबाजी काफी कमजोर नजर आई. बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और रही सही कसर उनके गेंदबाजों ने पूरी कर दी. इस मैच के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने शाहीन अफरीद पर कटाक्ष किया है. उन्होंने शाहीन अफरीद के मजे लते हुए उनकी तुलना नाहिद राणा के साथ कर डाली.
A early catch drop by Pakistan 🙁pic.twitter.com/FSJW1QbsqC
— Danish (@PctDanish) May 8, 2026
रमीज राजा ने लाइव मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा कि, ‘हमारे पास नाहिद राणा जैसे पेसर नहीं हैं. हमारे पास मीडियम पेसर हैं. शाहीन अफरीदी अब तक मीडियम पेसर की तरह दिखे हैं’. रमीज राजा ने ऐसा कहा उसके अगली ही गेंद पर शाहीन अफरीदी के ओवर में अगली गेंद पर कैच छूट गया, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट टीम की फील्डिंग की पोल भी खुल गई.
🚨Ramiz Raja said🗣️, “We don’t have pacers like Nahid Rana, We have medium pacers. Shaheen Afridi so far has looked like a medium pacer”
– Next Ball Catch dropped in Shaheen’s over😭 pic.twitter.com/qNQ1xEW4eJ
— SheR•ALI (@Sher__Ali) May 8, 2026
बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने मचाया धमाल
इस मैच में बांग्लादेश के लिए कप्तान नजमुल हसन शांतो ने शतक लगाया. उन्होंने 130 बॉल में 12 चौके और 2 छक्कों के साथ 101 रनों की शतकीय पारी खेली. उनके अलावा टीम के लिए मोमिनुल हक ने 200 बॉल में 10 चौकों के साथ 91 रनों की पारी खेली. इस समय टीम के लिए मुशफिकुर रहीम ने 95 बॉल में 44 रन बनाकर और लिटन दास 5 रन बनाकर खेले रहे हैं.
Session 2 comes . an end 🏏Bangladesh holding firm with patience and control 💪🇧🇩 pic.twitter.com/G4wWdYkKUW
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) May 8, 2026
इसके साथ ही पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीद, मोहम्मद अब्बास, हसन अली और सलमान आगा ने 1-1 विकेट अब तक चटा लिया है. अब पाकिस्तान के लिए कौन सा गेंदबाज और विकेट चटकाएगा. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया को मिलेगा नया कोच, BCCI संग डील डन, गौतम गंभीर के साथ भी हुई बातचीत
पाकिस्तान की गजब बेइज्जती! Live मैच में पूर्व क्रिकेटर ने उड़ाई खिल्ली, शाहीन अफरीद पर दिया ऐसा बयान हो गया वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









