Sport : पाकिस्तान क्रिकेट में फिर आया भूचाल, सिर्फ 2 हार के बाद कप्तान शान मसूद का कटा पत्ता, जानिए कौन बनेगा नया कैप्टन? #INA

Pakistan : पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा भूचाल एक बार फिर से आने को तैयार है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक बड़ा एक्शन ले सकता है. पाकिस्तान के तमाम मीडिया चैलन के द्वारा सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक शान मसूद को पाकिस्तान की टेस्ट कप्तानी से हटाया जा सकता है. उनको बांग्लादेश के खिलाफ लगातार मिली 2 टेस्ट हार के बाद कप्तानी से हटाने की बातें चल रही हैं. बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में पाकिस्तान को शान मसूद की कप्तानी में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है.
शान मसूद से छिन सकती है टेस्ट कप्तानी
अब पाकिस्तान मीडिया और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शान मसूद की लगातार आलोचना कर रहे हैं. कई जानकारों का मानना है कि मसूद को कप्तानी से हटा दिया जाए. वो टीम की टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी करने के लिए लायक नहीं है. इसके साथ कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शान मसूद खुद भी कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं. वहीं अगर शान मसूद टेस्ट कप्तानी छोड़ते हैं तो उनकी जगह पर कौन टेस्ट का कप्तान होगा. इसके लेकर भी बातें हो रही हैं.
According . @ejazwasim Shan Masood will be resigning from Captaincy. He will let PCB Know about his decision in Lahore pic.twitter.com/blPeM4gkpR
— Pakistan Cricket Team USA FC (@DoctorofCricket) May 20, 2026
कौन होगा पाकिस्तान का नया टेस्ट कप्तान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का शान मसूद के हटने के बाद कौन नया टेस्ट कप्तान होगा. ये सवाल हर पाकिस्तानी क्रिकेट फैन जानने के लिए उत्साहित हैं. शान मसूद अगर पाकिस्तान की टेस्ट कप्तानी नहीं करते हैं तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) वनडे और टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा पर भरोसा जता सकती है.
🚨 SHAN MASOOD TO RESIGN. 🚨
– Shan Masood has decided . resign from Pakistan’s Test captaincy. (Geo .) pic.twitter.com/gc2JpxpTnX
— Sheri. (@CallMeSheri1_) May 20, 2026
सलमान आगा बन सकते हैं नए टेस्ट कप्तान
पीसीबी पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान सलमान आगा को नियुक्त कर सकता है. पाकिस्तान के लिए बाबर आजम भी टेस्ट में कप्तानी कर चुके हैं. बाबर को कप्तानी से हटाने के बाद शान मसूद को टेस्ट कप्तान बनाया गया था. वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने व्हाइट बॉल फॉर्मेट में कई अलग-अलग कप्तान लगातार ट्राई किए हैं. इसमें मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी का नाम शामिल है.
🚨 SALMAN ALI AGHA – TEST CAPTAIN 🚨
– Salman Ali Agha is likely . be appointed as the new Test Captain of Pakistan. (Mian Ahmed) pic.twitter.com/lOTPsBOiqL
— Rayham. (@RayhamUnplugged) May 20, 2026
शान मसूद के बतौर कप्तान रिकॉर्ड
पाकिस्तान के लिए शान मसूद के कप्तानी के रिकॉर्ड टेस्ट में काफी साधारण रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक कुल 15 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है. इस दौरान शान मसूद को सिर्फ 4 मैच में जीत मिली है. इसके साथ ही उन्हें 11 मुकाबलों में हार का सामना भी करना पड़ा है.
🚨 THE END OF CAPTAIN SHAN MASOOD 🚨
– Shan Masood has decided . resign from Pakistan’s Test captaincy. (Geo .)
– Salman Ali Agha is set . replace him. pic.twitter.com/nbfCQYQeA7
— Abdullah. (@Abdullahh_56) May 20, 2026
बांग्लादेश ने 2 टेस्ट में पाकिस्तान को हराया
पाकिस्तान को बांग्लादेश ने 2 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में क्लीन स्वीप किया था. इस सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों से हराया था. वहीं दूसरे टेस्ट पाकिस्तान को 78 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलती हुई नजर आएगी.
ये भी पढ़ें : गुस्सा ले डूबा! हार्दिक पांड्या को मिली बड़ी सजा, LIVE मैच में आपा खोना पड़ा भारी, BCCI ने लिया सख्त एक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर आया भूचाल, सिर्फ 2 हार के बाद कप्तान शान मसूद का कटा पत्ता, जानिए कौन बनेगा नया कैप्टन?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









