Sport : पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से कहां हुई चूक, भारत से मिली करारी हार पर अब छलका दर्द, जानिए क्या कहा? #INA

Salman Ali Agha : पाकिस्तान क्रिकेट टीम का लचर प्रदर्शन काफी सालों से जारी है. वो न तो आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया को हरा पा रहा है और न ही एशिया कप में भारत के सामने उसकी दाल गल रही है. भारत ने एशिया कप 2026 में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी और इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी भारतीय क्रिकेट टीम को धूल चटाई थी. अब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत से मिली एशिया कप की हार पर बड़ी बात बोली है. इसके साथ ही उन्होंने एशिया कप में भारत पाकिस्तान नो हैंडशेक विवाद पर भी खास बात बोली है.
सलमान आगा ने बताई कहां हुई उनसे गलती
सलमान आगा ने एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत से मिली हार पर कहा कि, ‘मुझे लगता है कि मेरा सबसे बड़ा अफसोस एशिया कप फाइनल में हारिस रऊफ को ओवर देना था. अगर मैं अबरार अहमद के साथ बना रहता, तो नतीजा बहुत अलग हो सकता था. हारिस अपनी योजनाओं को पूरा नहीं कर सका’.
🚨 SALMAN ALI AGHA THROWS HARIS RAUF UNDER THE BUS
“I think my biggest regret was handing that over . Haris Rauf in the Asia Cup final. If I had persisted with Abrar Ahmed, the outcome might have been very different. Haris couldn’t execute his plans.” 🤡 pic.twitter.com/eMqHi07Ck8
— Brutal Truth (@sarkarstix) May 2, 2026
आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से भारत की पारी का 15वां ओवर हारिस रऊफ फेंकने आए. उनके इस ओवर की शुरुआत शिवम दुबे ने चौका लगाकर की और फिर तीसरी गेंद पर तिलक ने चौका और आखिरी पर छक्का लगाया. हारिस के दूसरे ओवर से 17 रन भारतीय खिलाड़ियों ने बटोर. इसके बाद से पाकिस्तान के हाथ से मैच निकल गया था.
हारिस रऊफ ने एशिया कप 2025 फाइनल में 3.4 ओवर में 50 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. वो पाकिस्तान के सबसे महंगे बॉलर रहे. उनकी गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को नौवीं बार एशिया कप चैंपियन बनाया था. भारत ने 147 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था.
नो हैंडशेक विवाद पर भी बोले सलमान आगा
इंडिया बनाम पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर सलमान अली आगा ने कहा कि, ‘मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्रॉफी शूट था. वहां भी हैंडशेक हुआ था तो जब मैं टॉस के लिए जा रहा था, तो मैं काफी नॉर्मल था. मैंने कहा, जाहिर है, मुझे अंदाजा था कि चीजें नॉर्मल नहीं होंगी. जब मैं टॉस के लिए गया, तो मैच रेफरी मुझे एक तरफ ले गए और कहा, दोस्त, यह हैंडशेक ऐसे नहीं होगा इसलिए प्लीज देख लेना. मैंने कहा कि मुझे भी हाथ मिलाने में कोई इंटरेस्ट नहीं है. उन्होंने मुझे पहले ही बता दिया था कि कोई हैंडशेक नहीं होगा और उसके बाद मैच खत्म हो गया. हम हार गए और हम हैंडशेक के लिए उनके पवेलियन की ओर जा रहे थे. उन्होंने फिर भी हाथ नहीं मिलाया’.
Salman Ali Agha relieved about India vs Pakistan handshake controversy:
Before the match, there was a press conference and a trophy shoot, and there was a handshake there too. So when I was going for the toss, I was pretty normal. I said, “Obviously, I had an idea that things… pic.twitter.com/zImpcx7pG1
— TEJASH (@Tejashyyyyy) May 2, 2026
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट फील्ड पर भी रिश्ते अब काफी बिगड़ चुके हैं. पहलगांव हमले के बाद भारत ने ऑरेशन सिंदुर किया और इसके बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों से मैदान पर हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया. इस हमले में भारत के जाने गंवाने वाले 26 लोगों को सूर्या और टीम इंडिया ने ट्रॉफी को समर्पित किया.
ये भी पढ़ें : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बहुत पसंद है ये चीज, भारतीय क्रिकेटर ने किया खुलासा, कहा- ‘वह मेरे घर आता है और…’
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से कहां हुई चूक, भारत से मिली करारी हार पर अब छलका दर्द, जानिए क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









