Sport : बदल गई पर्पल कैप लिस्ट! भुवनेश्वर के ताज पर मंडराया खतरा, IPL 2026 Purple Cap की रेस में शामिल हुआ खतरनाक गेंदबाज #INA

IPL 2026 Purple Cap List : आईपीएल 2026 का आधे से ज्यादा सफर खत्म हो चुका है. अब लगातार इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की सूची में बदलाव हो रहा है. आईपीएल 2026 पर्पल कैप लिस्ट में रविवार को हुए मैच के बाद बड़ा बदलाव हुआ है. अब पर्पल कैप होल्डर्स की लिस्ट में एक खतरनाक गेंदबाज ने एंट्री मार ली है. उन्होंने इस मैच में मात्र 2 विकेट चटकाते ही टॉप 3 में अपनी जगह बना ली है. ये गेंदबाज कौन है और कौन से नंबर पर मौजूद है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

दरअसल, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 कै 46वां मैच बीते रविवार को खेला गया. इस मैच में कगीसो रबाडा ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इसके साथ ही वो पर्पल कैप की लिस्ट में टॉप 5 में एंट्री कर चुके हैं.

आईपीएल 2026 पर्पल कैप लिस्ट में हुआ बदलाव

कगिसो रबाडा ने अपने पिछले छह मैचों में 12 विकेट लिए हैं. इस समय उनके नाम 10 मैचों की 10 पारियों में कुल 16 विकेट दर्ज हो चुके हैं. इसके साथ ही वो तेजी से नंबर 3 पर पहुंच गए हैं. अब वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अंशुल कंबोज से सिर्फ एक विकेट पीछे हैं. 

पर्पल कैप पर इस समय भुवनेश्वर कुमार का कब्जा है. उनके नाम 9 मैचों में 17 विकेट हैं. वहीं उनके साथ दूसरे स्थान पर अंशुल कंबोज है, जिनके नाम भी 9 मैचों में कुल 17 विकेट है. इस लिस्ट में चौथे नंबर पर जोफ्रा आर्चर 10 मैचों में 15 विकेट से साथ मौजूद हैं. वहीं ईशान मलिंगा भी 10 मैचों में 15 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं.

आईपीएल 2026 पर्पल कैप लिस्ट

खिलाड़ी मैच पारियां गेंदें ओवर विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
भुवनेश्वर कुमार (RCB) 9 9 210 35.0 17 3/5
अंशुल काम्बोज (CSK) 9 9 190 31.4 17 3/22
कगीसो रबाडा (GT) 10 10 234 39.0 16 3/25
जोफ्रा आर्चर (RR) 10 10 222 37.0 15 3/20
ईशान मलिंगा (SRH) 10 10 206 34.2 15 4/32
प्रिंस यादव (LSG) 8 8 180 30.0 13 3/32
प्रसिद्ध कृष्णा (GT) 7 7 156 26.0 12 4/28
मोहम्मद सिराज (GT) 10 10 222 37.0 11 2/23
राशिद खान (GT) 10 10 222 37.0 11 3/17
कार्तिक त्यागी (KKR) 9 8 186 31.0 11 3/22

ये भी पढ़ें : IPL 2026 Points table में उथल-पुथल, पंजाब और हैदराबाद की हार से बदला पूरा समीकरण, जानें कौन सी टीम किस स्थान पर

बदल गई पर्पल कैप लिस्ट! भुवनेश्वर के ताज पर मंडराया खतरा, IPL 2026 Purple Cap की रेस में शामिल हुआ खतरनाक गेंदबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button