Sport : वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL में सबसे तेज इस कारनामे को करने वाले बने पहले बल्लेबाज #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे क्वालीफायर-2 में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 20 रन बनाते ही आईपीएल इतिहास में वो कारनामा कर दिया, जो अब तक कोई नहीं कर पाया था. दरअसल वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर खिलाड़ी बन गए हैं.
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बने बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 47 गेंदों पर 96 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. इस मैच में 20 रन बनाते ही वैभव सूर्यवंशी ने कीर्तिमान बना दिया है. वैभव अब आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने आंद्रे रसेल को छोड़ा पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ दिया है. रसेल ने 445 गेंदों का सामना करते हुए आईपीएल में 1000 रन पूरे किए थे, लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी रसेल को पीछे छोड़ नंबर-1 बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने 440 गेंदों पर ही 1000 रन पूरे कर लिए. इतना ही नहीं वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास में एक सीजन में 700 रन बनाने का कारनामा भी अपने नाम कर लिया है.
🚨 HISTORY CREATED BY VAIBHAV SOORYAVANSHI 🚨
– He has the fastest 1000 runs in IPL history in terms of balls. 😍 pic.twitter.com/sMvgIBrSlZ
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 29, 2026
93(38) on May 19th vs LSG.
97(29) on May 27th vs SRH.
96(47) on May 29 vs GT.ONE & ONLY VAIBHAV SOORYAVANSHI 🥶 pic.twitter.com/Cvl0q9kLTR
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 29, 2026
ऐसी है गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
राजस्थान रॉयल्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स : शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.
गुजरात टाइटंस के इम्पैक्ट प्लेयर्स: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान.
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या छोड़ने वाले हैं Mumbai Indians का साथ? सूर्या और बुमराह नहीं, इस प्लेयर को मिल सकती है MI की कप्तानी
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL में सबसे तेज इस कारनामे को करने वाले बने पहले बल्लेबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









