Sport : भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट लेकर मचाया तहलका, तिलक वर्मा की फिफ्टी, MI ने RCB को दिया 167 रनों का लक्ष्य #INA

IPL 2026 RCB vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 54वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच रायपुर में खेला जा रहा है. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट पर 166 रनों का स्कोर बनाया है. मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली. जबकि आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट लेकर तहलका मचाया.
भुवनेश्वर कुमार ने एक ही ओवर में मुंबई इंडियंस को दिए 3 बड़े झटके
मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने की. रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत की, लेकिन फिर पारी के तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की कमर तोड़ दी. तीसरे ओवर की पहली गेंद पर भुवी ने रयान रिकेल्टन को 2 रन के स्कोर पर चलता किया. इसके बाद पांचवी गेंद पर रोहित को पवेलियन भेजा. रोहित 10 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्या को चलता किया. सूर्या खाता भी नहीं खोल पाए.
नमधीर और तिलक वर्मा के बीच हुई 82 रनों की साझेदारी
इसके बाद नमधीर और तिलक वर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई, जिसे फिर रसिख सलाम ने तोड़ा. उन्होंने नमनधीर को अपना शिकार बनाया. नमधीर 32 गेंद पर 47 रन बनाए. इसके बाद रोमारियो शेफर्ड ने विल जैक्स को 10 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा.
तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए अकेले लगाए अर्धशतक
इसके बाद फिर भुवनेश्वर कुमार मुंबई की पारी का 18वां ओवर लेकर आए आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा के रूप में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका दिया है. तिलक वर्मा एमआई के लिए अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन उन्हें भुवी ने अपना शिकार बनाया. तिलक वर्मा 42 गेंद पर 57 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और 2 छक्के निकला. वहीं राज बावा 16 रन बनाकर जोश हेजलवुड को अपना शिकार बनाया. वहीं कॉर्बिन बॉश 5 रन और दीपक चाहर नाबाद 1 रन बनाए. इस तरह मुंबई ने 7 विकेट पर 166 रनों का स्कोर बनाया.
Steering the ship safely straight out of the storm! ⚓
A phenomenal, pressure-absorbing FIFTY from Tilak Varma 👏
Updates ▶️ https://t.co/wYlCB10dhm#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvMI | @mipaltan | @TilakV9 pic.twitter.com/JIimm8hzg9
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026
भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट लेकर मचाया तहलका
RCB के लिए भुवनेश्वर कुमार ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए. इसी के साथ एक बार फिर से पर्पल कैप भुवी के सिर सज गई है. इसके अलावा जोश हेजलवुड, रशिख सलाम और शेफर्ड को 1-1 सफलता मिली.
The BHUVI effect! 🌪️
The Purple Cap is back with #BhuvneshwarKumar after his brilliant 4/23! 👏
Hear it from the man himself! 📽️#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #RCBvMI | LIVE NOW 👉https://t.co/y41wRLoDHD pic.twitter.com/xskTJlWh9i
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 10, 2026
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.
RCB इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (डब्ल्यू), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (सी), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गज़नफर.
MI इम्पैक्ट सब्स दिग्गज: ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावेर, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर.
यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार ने MI के खिलाफ एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1
भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट लेकर मचाया तहलका, तिलक वर्मा की फिफ्टी, MI ने RCB को दिया 167 रनों का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









