Sport : मार्को यानसेन का ऐतिहासिक कारनामा, टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 विकेट लेने वाले बने दुनिया के 5वें सबसे तेज बॉलर #INA

Marco Jansen: साउथ अफ्रीका के खतरनाक ऑलराउंडर मार्को यानसेन ने टेस्ट क्रिकेट में एक बेहद खास और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. यानसेन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम गेंदे फेंककर 100 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के पांचवें सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा बेहद कम समय में अपनी घातक और सटीक गेंदबाजी के दम पर हासिल किया है.
मार्को यानसेन ने सबसे तेज पूरे किए 100 टेस्ट विकेट
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम गेंदें फेंककर 100 विकेट चटकाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के जॉर्ज लोहमैन के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 3409 गेंदों में यह जादुई आंकड़ा छू लिया था. इस ऐतिहासिक लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के ही जॉनी ब्रिग्स हैं, जिन्होंने 100 टेस्ट विकेट पूरे करने के लिए 3469 गेंदें फेंकी थीं.
इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाजों का दबदबा शुरू होता है, जिसमें महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन 3631 गेंदों के साथ तीसरे और वर्नोन फिलेंडर 3792 गेंदों के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं. अब इसी एलीट लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसन की भी एंट्री हो गई है, जिन्होंने महज 3864 गेंदें फेंककर अपने 100 टेस्ट विकेट पूरे किए हैं और वह दुनिया के पांचवें सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं.
टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 विकेट लेने वाले
गेंदबाजों की सूची इस प्रकार है:
• जॉर्ज लोहमैन (इंग्लैंड): 3409 गेंदें
• जॉनी ब्रिग्स (इंग्लैंड): 3469 गेंदें
• डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका): 3631 गेंदें
• वर्नोन फिलेंडर (दक्षिण अफ्रीका): 3792 गेंदें
• मार्को यानसन (दक्षिण अफ्रीका): 3864 गेंदें
Marco Jansen becomes the fifth-fastest . 100 Test wickets, by balls bowled ⚡️ pic.twitter.com/QN1hAkEIkr
— Cricinfo (@cricinfo) October 28, 2026
ICC ऑलराउंडर रैकिंग में हासिल की नंबर-1 की कुर्सी
मार्को यानसन ICC टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले अगस्त 2014 के बाद से पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं, जहां उन्होंने भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को पछाड़कर पहला पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है. जारी 28 अक्टूबर की ताजा रैंकिंग के अनुसार, मार्को यानसन 451 की बेहतरीन रेटिंग के साथ दुनिया के नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर बन गए हैं. जबकि रवींद्र जडेजा 422 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है क्योंकि उनसे पहले अगस्त 2014 में महान वर्नोन फिलेंडर टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे थे. इस एलीट सूची में बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज (319 रेटिंग) तीसरे, दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर (309 रेटिंग) चौथे और ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क (257 रेटिंग) पांचवें पायदान पर मौजूद हैं.
Marco Jansen is the first South African . top the Test allrounder rankings since Vernon Philander in August 2014 👏 pic.twitter.com/3NFrOUPX1D
— Cricinfo (@cricinfo) October 28, 2026
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया की खतरनाक ऑलराउंडर बनीं WPL 2027 ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी, यूपी वॉरियर्स ने लुटाए करोड़ों रुपये
मार्को यानसेन का ऐतिहासिक कारनामा, टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 विकेट लेने वाले बने दुनिया के 5वें सबसे तेज बॉलर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,