Sport : मिचेल स्टार्क के साथ सेल्फी लेने के लिए इंतजार कर रहे थे CSK के बॉलर मुकेश चौधरी…, फिर जो हुआ वो जीत लेगा आपका दिल #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 48वां मैच मंगलवार, 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया. CSK के लिए संजू सैमसन ने 87 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. अब इस मुकाबले के अगले दिन दिल्ली कैपिटल्स ने एक वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सीएसके के गेंदबाज मुकेश चौधरी मिचेल स्टार्क के साथ फोटो लेने के लिए इंतजार कर रहे थे, जिसके बाद स्टार्क ने सभी का दिल जीत लिया.

मिचेल स्टार्क और मुकेश चौधरी के सेल्फी का वीडियो हुआ वायरल

दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार, 6 मई को अपने सोशल मीडिया अकाउंड पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मैच खत्म होने के बाद मिचेल स्टार्क सभी खिलाड़ियों से मिल रहे थे. वहीं साइड में मुकेश चौधरी उनके पास सेल्फी लेने का इंतजार कर रहे थे, फिर स्टार्क का ध्यान मुकेश चौधरी पर गया और फिर मुस्कुराते हुए उनके साथ फोटो खिंचवाई. फोटो लेने के बाद स्टार्क ने हंसते हुए मुकेश चौधरी से पूछा क्या खुश हो, जिसपर मुकेश ने हां में जवाब दिया. इसके बाद स्टार्क के साथ मुकेश चौधरी ने सेल्फी भी ली. यह वीडियो शेयर होते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं.

संजू सैमसन की 87 रनों की पारी के दम पर CSK ने दिल्ली को रौंदा

इस मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 155 रनों का स्कोर बनाया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 42 रनों की नाबाद पारी खेली. मुकेश चौधरी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 31 रन देकर 1 विकेट चटकाए. वहीं जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 15 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. CSK के लिए संजू सैमसन ने 52 गेंदों पर नाबाद 87 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. कार्तिक शर्मा ने 31 गेंद पर नाबाद 41 रन बनाए. 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ स्टार्क नहीं ले पाए एक भी विकेट

वहीं मिचेल स्टार्क ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 30 रन खर्च किए, लेकिन एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके. बता दें कि स्टार्क आईपीएल 2026 के शुरुआती 8 मैचों का हिस्सा नहीं थे, लेकिन बीच सीजन उनकी वापसी हुई है और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने अपना दूसरा मैच खेला. इससे पहले राजस्थान के खिलाफ अपने पहले मैच में 3 विकेट चटकाए थे.

यह भी पढ़ें:  ‘ये थोड़ा कठोर है लेकिन इनाम के तौर पर…’ दिग्गज ने रियान पराग पर दिया बयान, RR की कप्तानी मिलने पर बोली बड़ी बात

मिचेल स्टार्क के साथ सेल्फी लेने के लिए इंतजार कर रहे थे CSK के बॉलर मुकेश चौधरी…, फिर जो हुआ वो जीत लेगा आपका दिल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button