Sport : 'मुझे कुछ दिक्कतें आ सकती हैं…', कप्तान शे होप मैच जीतने के बाद ये क्या बोल गए, वायरल हुआ बयान #INA

Shai Hope Statement: भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने तहलका मचा रखा है. बुधवार को हैदराबाद में खेले गए चौथे टी-20 मैच में उन्होंने एक बार फिर नाबाद शतक लगाया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. तो आइए जानते हैं कि चौथे टी-20 मैच में जीत दर्ज करने के बाद कैरेबियाई कैप्टन श्रेयस अय्यर ने क्या-क्या कहा…
शे होप ने जीतने के बाद क्या-क्या कहा?
The architects of an important win! 👍#ShaiHope’s sensational 💯 & #KeemoPaul’s 5️⃣-fer helped #WestIndies stay alive in this series. 🙌#INDvWI | 5th T20I 👉 SAT, OCT 17, 6 PM pic.twitter.com/0OG0x3mYTD
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 14, 2026
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीता और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर बुलाया. कैरेबियाई कप्तान शे होप ने एक बार फिर दम दिखाया और नाबाद शतक लगाकर अपनी टीम के स्कोर को 247 तक पहुंचाया. उनका कहना है कि शे होप और ज्वेल एंड्रयू के बीच पहले विकेट के लिए हुए 52 रनों की पार्टनरशिप काफी अहम रही.
एक और नाबाद शतक लगाने और टीम के लिए एक मजबूत नींव रखने पर शे होप ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “हां, बस टीम को जीत का सबसे अच्छा मौका देने की कोशिश कर रहा था. हमने शुरुआत में एक अच्छी नींव रखी, हमारी ओपनिंग पार्टनरशिप 50 रन से ज्यादा की रही. पारी की शुरुआत के लिए यह बहुत अच्छा था. एक बार जब आपको ऐसी नींव मिल जाती है, तो आप बीच के ओवरों में खुलकर खेल सकते हैं और फिर टीम को एक बेहतरीन फिनिश देने की कोशिश कर सकते हैं.”
Elite Company 💥🏏
Shai Hope becomes the fourth man . score 2️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ runs for the West Indies in T20Is. #INDvWI | #MenInMaroon pic.twitter.com/qFGWkQxUUC
— Windies Cricket (@windiescricket) October 14, 2026
क्या वेस्टइंडीज के पास आधे पड़ाव पर पर्याप्त रन थे, इस पर पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में शे होप ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगा कि यह एक अच्छा स्कोर था, क्योंकि पिच हमारी शुरुआती सोच के मुकाबले थोड़ी ज्यादा रुक कर आ रही थी. हमें लगा था कि पिच शायद थोड़ी बेहतर खेलेगी, लेकिन मैंने देखा कि नई गेंद से कुछ गेंदें काफी उछाल ले रही थीं, जबकि कुछ गेंदें नीचे ही रह जा रही थीं. शुरुआत में काफी तेज गेंदें थीं और फिर बाद के ओवरों में स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के आने से, गेंद की लाइन में आकर शॉट खेलना थोड़ा मुश्किल हो गया था। इसलिए मुझे लगा कि 240 से ज़्यादा का स्कोर एक अच्छा स्कोर था.”
प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड पर क्या बोले शे होप?
भारत के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने 2 बार नाबाद शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई है. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मगर, दूसरा POTM अवॉर्ड जीतने के बाद कप्तान शे होप ने इस अवॉर्ड को घर ले जाने में आने वाली दिक्कत के बारे में बात की.
लगातार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड जीतने और उन्हें घर ले जाने की चुनौती पर शे होप ने कहा, “सच कहूं तो, ये अवार्ड थोड़े भारी हैं और हमें अपने सामान के वजन का भी ध्यान रखना होगा. इसलिए मुझे लगता है कि जब मैं इन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड्स के साथ घर वापस जाऊंगा, तो मुझे कुछ दिक्कतें आ सकती हैं.”
वेस्टइंडीज की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली. जहां, कीमो पॉल ने 5 विकेट लिए. वहीं, गुडाकेश मोती ने सिर्प 13 रन देकर 2 विकेट चटका लिए. इस गेंदबाज की कप्तान शे होप ने जमकर तारीफ की.
West Indies deliver a clinical performance . level the T20I series 2-2 against India and set up a decider in Bengaluru 👊
📝: https://t.co/WixfTzusOa pic.twitter.com/PvS7eCgKs6
— ICC (@ICC) October 14, 2026
गेंदबाजों को लेकर क्या बोले शे होप?
गुडाकेश मोती को दो विकेट लेने के बावजूद सिर्फ दो ओवर देने के फैसले पर शे होप ने कहा, “देखिए, भारत में गेंदबाजों को लगातार तीन ओवर देना हमेशा मुश्किल होता है, खासकर ऐसी परिस्थितियों में. कभी-कभी आपको एक फैसला लेना पड़ता है और उस पर टिके रहना पड़ता है. आज बस ऐसा ही हुआ.”
थोड़ी सूखी परिस्थितियों में वेस्टइंडीज की टोटल डिफेंड करने की क्षमता पर कहा, “हां, बिल्कुल. दोनों टीमों के लिए कंडीशंस काफी हद तक एक जैसी थीं. मुझे लगा कि ओस होने की वजह से, जब वे चेज कर रहे थे तो यह खेल का एक अहम हिस्सा बनने वाला था. कुल मिलाकर, यह क्रिकेट का एक बहुत अच्छा मैच था. उन्होंने खेल के हर चरण में अच्छा क्रिकेट खेला, इसलिए उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए. लेकिन हमने भी अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे हमें बैंगलोर में सीरीज जीतने का मौका मिल गया है.”
ये भी पढ़ें: ‘मुझे लगता है कि हम…’, श्रेयस अय्यर ने बताया इन खिलाड़ियों से हुई गलती, जिसका फायदा उठाकर मैच जीत गई वेस्टइंडीज
'मुझे कुछ दिक्कतें आ सकती हैं…', कप्तान शे होप मैच जीतने के बाद ये क्या बोल गए, वायरल हुआ बयान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,