Sport : रांची में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच, जानें यहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड #INA

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर 2026 को रांची के जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर के आक्रामक शतक की बदौलत भारतीय टीम ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब सीरीज का दूसरा रोमांचक मुकाबला पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के होम टाउन रांची में होने जा रहा है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. तो चलिए जानते हैं कि इस मैदान पर टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल में अब तक का रिकॉर्ड और प्रदर्शन कैसा रहा है.
रांची में शानदार है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड
रांची का JSCA स्टेडियम भारतीय टीम के लिए हमेशा से एक मजबूत किला रहा है, जहां उसे हराना विरोधी टीमों के लिए बहुत मुश्किल साबित हुआ है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक कुल 4 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है और उसे सिर्फ 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इस 75% जीत के बेहतरीन रिकॉर्ड के दौरान भारत ने श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी दुनिया की सबसे मजबूत टीमों को धूल चटाई है. जेएससीए स्टेडियम के इसी दमदार इतिहास को देखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम का पलड़ा बेहद भारी माना जा रहा है.
• कुल खेले गए मैच (भारत): 4 मैच
• भारत की जीत: 3 मैच
• भारत की हार: 1 मैच
रांची में खेले गए सभी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का रिकॉर्ड
रांची की पिच पारंपरिक रूप से थोड़ी धीमी रहती है, जिस वजह से यहां स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. इस मैदान पर शाम के समय ओस का बड़ा असर रहता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है ताकि बाद में बल्लेबाजी आसान हो सके.
आंकड़ों की बात करें तो यहां पहली पारी का औसत स्कोर 138 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 111 रन है, जो दिखाता है कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 196/6 का है जो भारत ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था वहीं इस मैदान पर सफलतापूर्वक चेज किया गया सबसे बड़ा स्कोर 155/3 रन है जो भारत ने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल किया था.
क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ अजेय रथ रहेगा बरकरार?
सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं. रांची के इस मैदान पर भारतीय स्पिनर्स कुलदीप यादव रिकॉर्ड शानदार रहा है. अगर टीम इंडिया 9 अक्टूबर को अपनी इस 75% जीत की लय को बरकरार रखती है, तो वह सीरीज में 2-0 की बेहद मजबूत बढ़त बना लेगी.
𝗖𝗮𝗽𝘁𝗮𝗶𝗻. 𝗟𝗲𝗮𝗱𝗲𝗿. 𝗖𝗲𝗻𝘁𝘂𝗿𝗶𝗼𝗻 𝗳𝘁. @ShreyasIyer15 🫡
A man who thrives on challenges and leads from the front 🙌
🎥 Watch him decode his maiden T20I hundred 💯 – By @ameyatilak #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/XRXTJ7uFDo
— BCCI (@BCCI) October 7, 2026
टी20 सीरीज के लिए भारत-वेस्टइंडीज का स्क्वाड
भारतीय टीम का स्क्वाड – श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
वेस्टइंडीज का स्क्वाड – शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर
यह भी पढ़ें: ‘वो बहुत आगे तक जाएंगे..’ ईशान किशन ने की नमन धीर की जमकर तारीफ, जानिए MI में गुजारे पुराने दिनों को याद कर क्या कहा?
रांची में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच, जानें यहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,