Sport : 'अब भारत के लिए नहीं खेलना है, हर गेंद पर शॉट लगेगा…, स्टंप माइक में कैद हुई विराट कोहली की आवाज, वीडियो हुआ वायरल #INA

IPL 2026: 13 मई की रात रायपुर में विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का 9वां शतक लगाया. बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हराया. विराट कोहली ने 105 रनों की तूफानी पारी खेली और RCB को शानदार जीत दिलाई. वहीं मैच के बाद विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कोहली स्टंप माइक में कुछ बोलते नजर आ रहे हैं.
विराट कोहली कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले से पहले लगातार 2 बार जीरो पर आउट हो गए. ऐसे में केकेआर के खिलाफ मैच में उतरते ही विराट कोहली ने विस्फोटक अंदाज में अपनी पारी की शुरुआत की. वो हर गेंद पर शॉट खेलना चा रहे थे. इसी दौरान कोहली कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी मनीष पांडे से कुछ कहते नजर आए, जो माइक स्टंप पर कैद हो गया.
विराट कोहली कहा, “अब भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल नहीं खेलना है, तो अब हर गेंद पर शॉट लगेगा.” कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
VIRAT KOHLI ON STUMP MIC 😭
“Ab . India k liye thodi naa khelna hai ab . har shot lgega”. pic.twitter.com/Z3ou2nUyoy
— VIKAS (@Vikas662005) May 14, 2026
Virat Kohli . Manish Pandey during last night’s match:
“Ab India ke liye thodi khelna hain T20is, . ab har shot lagega (now I don’t have play T20is, so I’ll play all shots)”. 😂❤️ pic.twitter.com/qRybgVoST4
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 14, 2026
विराट कोहली ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
विराट कोहली ने इस शतक के साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस मैच में विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की मैच विनिंग पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहा. उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. इसी के साथ कोहली अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले संयुक्त रूप से नंबर 1 खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 21 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था.
विराट कोहली अब आईपीएल में 2 अलग-अलग टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली से पहले जोस बटलर ने ये कारनामा किया था. कोहली ने गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2-2 शतक लगाने हैं.
IPL में दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक
2 – जोस बटलर बनाम KKR, RCB
2 – विराट कोहली बनाम GL, KKR
IPL में किसी विरोधी के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन
1174 रन – विराट कोहली बनाम CSK
1172 रन – विराट कोहली बनाम DC
1161 रन – रोहित शर्मा बनाम KKR
1159 रन – विराट कोहली बनाम PBKS
1134 रन – डेविड वार्नर बनाम PBKS
1126 रन – विराट कोहली बनाम KKR
यह भी पढ़ें: CSK को लगा एक और बड़ा झटका, IPL 2026 के बीच स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर हुआ बाहर
'अब भारत के लिए नहीं खेलना है, हर गेंद पर शॉट लगेगा…, स्टंप माइक में कैद हुई विराट कोहली की आवाज, वीडियो हुआ वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









