Sport : फुल ऑन मस्ती! वैभव सूर्यवंशी की क्यूटनेस ने जीता दिल, सरप्राइज एंट्री पर दिया ऐसा रिएक्शन वीडियो हो गया वायरल #INA

Vaibhav Sooryavanshi : भारत के 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी की मासूमियत साफ देखी जा सकती है. वो एक बच्चे की तरह खुद को जाहिर कर रहे हैं. उनके क्यूट स्माइल और बचपने अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है. उनका ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में वैभव की क्यूट हरकत सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी की क्यूटनेस ने जीता दिल
राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर की है. ये वीडियो एक शूट वीडियो है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी के साथ ध्रुव जुरेल और नांद्रे बर्गर स्कीन शेयर कर रहे हैं. इन खिलाड़ियों के चारों ओर ग्रीन स्कीन क्रोमा लगा हुआ है. वैभव, ध्रुव और बर्गर इस दौरान एक सोफे पर बैठे हुए हैं.
इस दौरान वीडियो शूट में एक सरप्राइज एंट्री होती है, जिसको देखते ही वैभव सूर्यवंशी की हंसी छूट जाती है और वो वहीं एक बच्चे की तरह हरकत करने लगते हैं. उनके साथ मौजूद बर्गर और ध्रुव भी इस एंट्री को देखकर हंसने लगते हैं लेकिन उनको वो कुछ देर बाद सामान्य हो जाते हैं.
इस दौरान वैभव सूर्यवंशी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं. वो पूरी वीडियो में अपनी मासूमियत दिखाते रहते हैं. इसके साथ ही उनकी क्यूटनेस भी साफ देखी जा सकती है. वीडियो के अंत में वो ध्रुल जुरेल के साथ खड़े होकर बच्चों की तरह जीभ निकालकर हंसते हुए दिखाई देते हैं. उनकी इसी क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है.
Shoot day had a surprise visit 😂😂 pic.twitter.com/o2FJ6wbKmp
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 13, 2026
वैभव सूर्यवंशी के धमाकेदार आंकड़े
वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नंबर -1 बल्लेबाज हैं. वहीं वो आईपीएल 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले छठवें बल्लेबाज हैं. उनके सिर पर कई बार ऑरेंज कैप का ताज भी सज चुका है. अब वो अपने रनों की संख्या आने वाले मैचों और बेहतर करते हुए दिखाई देंगे.
Start your morning right 🔥 pic.twitter.com/2XK6ikf2WL
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 11, 2026
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की लिस्ट से हुए बाहर, जानिए कौन हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 11 पारियों में कुल 440 रन बनाए हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस छोटे बल्लेबाज ने अब तक टूर्नामेंट में 1 शतक और 2 अर्धशतक भी लगए हैं. उनके बल्ले से 38 और 40 छक्के भी निकले हैं.
ये भी पढ़ें : RCB vs KKR मैच में विराट कोहली आज रचेंगे इतिहास, मात्र इतने रन बनाते ही ये महारिकॉर्ड कर लेंगे अपने नाम
फुल ऑन मस्ती! वैभव सूर्यवंशी की क्यूटनेस ने जीता दिल, सरप्राइज एंट्री पर दिया ऐसा रिएक्शन वीडियो हो गया वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









