Sport : 'हमारा WTC जीतना तुक्का लग रहा था न…' टेम्बा बावुमा ने ट्रोलर्स को दिया ऐसा जवाब, वायरल हो गया बयान #INA

Temba Bavuma Statement: ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने 2-1 से जीतकर अपने नाम कर लिया. केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में कमाल की वापसी की और अपनी टीम को जीत दिलाई. इस जीत के बाद अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा कि ये जीत उनके लिए जवाब है, जिन्हें हमारा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतना तुक्का लग रहा था.

टेम्बा बावुमा ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली इस जीत के बाद खुशी जाहिर की. साथ ही उन्होंने उन ट्रोलर्स पर भी निशाना साधा, जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 में खिताबी जीत दर्ज करने के बाद ऐसा कहा था कि अफ्रीकी टीम तुक्के में जीत गई है.

बावुमा ने सीरीज खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “यह जीत उन आलोचकों को जवाब है जो कह रहे थे कि हमने WTC में जो हासिल किया वह सिर्फ एक तुक्का था.”

टीम के जुझारुपन की कप्तान ने का तारीफ

केपटाउन टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 329 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 429 रन बनाए. फिर साउथ अफ्रीका टीम ने दूसरी पारी मैें 387 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 288 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 111 पर ही ऑलआउट हो गई है. नतीजन, साउथ अफ्रीकी टीम ने 176 रनों से मैच को जीत लिया.

बावुमा ने टीम के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि साउथ अफ्रीकी टीम की सबसे बड़ी खूबी उनका जुझारूपन है. उन्होंने कहा, “जब हम खेल में पीछे चल रहे होते हैं, तब हम और भी बेहतर खेलते हैं. यह 15 दिनों का दबाव से भरा क्रिकेट था और इस तरह के अनुभव से एक टीम के तौर पर हम सिर्फ बेहतर ही हो सकते हैं. मैंने अपने पूरे करियर में इससे बेहतर टेस्ट सीरीज नहीं देखी. यह जीत मेरे करियर में नंबर 1 स्थान पर है.”

WTC प्वॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका

ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 2-1 से जीत दर्ज की. इसी के साथ कंगारू टीम आईसीसी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर नंबर-1 बन गई है. इतना ही नहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी ऑस्ट्रेलिया को फायदा हुआ है और टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. बावुमा ने इस पर कहा, “नंबर 1 रैंकिंग हासिल करना असाधारण है. यह हमारी टीम की एक बड़ी महत्वाकांक्षा थी और हम इस स्टैंडर्ड को जितना हो सके उतना ऊपर ले जाना चाहते हैं.”

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के निशाने पर होंगे 2 महारिकॉर्ड, एक के लिए बनाने हैं 15 रन, तो दूसरे के लिए सिर्फ 9 रनों की है जरूरत

'हमारा WTC जीतना तुक्का लग रहा था न…' टेम्बा बावुमा ने ट्रोलर्स को दिया ऐसा जवाब, वायरल हो गया बयान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button