Sport : 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड, एक ही मैच में हासिल किए 4 बड़े कीर्तिमान #INA

SRH vs RR Eliminator : वैभव सूर्यवंशी ने 4 बड़े रिकॉर्ड तोड़कर तहलका मचा दिया है. आईपीएल 2026 एलिमिनेटर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. न्यू चंडीगढ़ के मुलनपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पैट कमिंस ने टॉस जीता और रियान पराग को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. RR के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी आए. इन दोनों ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. इस मैच में तूफानी पारी खेलकर वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया.

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड़

इस मैच में पारी की शुरुआत से ही वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की बरसात कर दी. इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. इस मुकाबले में छठवां छक्का लगाते ही उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली और 7वां छक्का लगाते ही उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

एक IPL सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के

  • 60* – वैभव सूर्यवंशी (2026)
  • 59 – क्रिस गेल (2012)
  • 52 – आंद्रे रसेल (2019)
  • 51 – क्रिस गेल (2013)
  • 45 – जोस बटलर (2022)

वैभव सूर्यवंशी ने 16 बॉल में ठोकी हाफ सेंचुरी

इस तूफानी पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने 16 बॉल में अर्धशतक ठोक दिया. इसके साथ ही वो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में 16 बॉल में 1 चौके और 8 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक जड़ दिया. इस पारी साथ ही वैभव ने कई और रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ़ में सबसे तेज़ 50 (गेंदों के हिसाब से)

  • 16 – एस रैना बनाम PBKS, वानखेड़े, 2014
  • 16 – वी सूर्यवंशी बनाम SRH, मुल्लांपुर, 2026*
  • 17 – ए गिलक्रिस्ट बनाम DC, सेंचुरियन, 2009
  • 20 – एमएस धोनी बनाम MI, बेंगलुरु, 2012
  • 21 – ड्वेन स्मिथ बनाम CSK, दिल्ली, 2013
  • 21 – वी सहवाग बनाम CSK, वानखेड़े, 2014
  • 21 – आर पाटीदार बनाम GT, धर्मशाला, 2026

IPL में 20 से कम गेंदों में सबसे ज़्यादा 50 रन

  • 6 – अभिषेक शर्मा
  • 5 – निकोलस पूरन
  • 5 – वैभव सूर्यवंशी*

IPL में पावरप्ले (1-6 ओवर) के अंदर सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर

  • 6 – डेविड वॉर्नर
  • 5 – वैभव सूर्यवंशी
  • 4 – ट्रैविस हेड

अब तक कैसा रहा मैच का हाल

इस मैच में अब तक यानी पावरप्ले में राजस्थान रॉयल्स ने 6 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 80 रन बना लिए हैं. वैभव सूर्यवंशी इस समय नाबाद 60 और यशस्वी जायसवाल 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड

SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे.

इम्पैक्ट प्लेयर्स – सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल.

RR: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.

इम्पैक्ट प्लेयर्स – शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.

ये भी पढ़ें : हो गया तय! किस टीम के साथ होगा RCB का फाइनल, हर्षा भोगले ने बताया IPL 2026 की चैंपियन का नाम

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड, एक ही मैच में हासिल किए 4 बड़े कीर्तिमान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button