Sport : 23 साल के सूर्यांश शेडगे ने बचाई पंजाब किंग्स की लाज, जेसन होल्डर ने झटके 4 विकेट, गुजरात को मिला 164 रनों का लक्ष्य #INA

IPL 2026 का 46वां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. गुजराट टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 9 विकेट पर 163 रन बनाए हैं. पंजाब किंंग्स के लिए सूर्यांश शेडगे ने 57 रन और मार्कस स्टोयनिस ने 40 रनों की पारी खेली. जबकि गुजरात के लिए जेसन होल्डर ने 4 विकेट लिए. 

मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में पंजाब किंग्स को दिए थे 2 झटके

गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. पारी की पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने पंजाब किंग्स को 2 झटके दिए और बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़ दी. पहले ओवर की दूसरी गेंद पर सिराज ने प्रियांश आर्य को पवेलियन का रास्ता दिखाया. प्रियांश 2 रन बनाए. इसके बाद तीसरी गेंद पर कूपर कोनोली को आउट किया. कूपर कोनोली खाता भी नहीं खोल पाए. 

47 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स की आधी टीम लौट गई थी पवेलियन

इसके बाद कगिसो रबाडा ने प्रभसिमरन सिंह को आउट कर पंजाब किंग्स को तीसरा झटका दिया. प्रभसिमरन 15 रन बनाकर आउट हुए. फिर जेसन होल्डर ने नेहाल वडेरा को पवेलियन का रास्ता दिखाया. नेहाल खाता भी खाता नहीं खोल पाए. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर को जेसन होल्डर ने आउट कर पंजाब किंग्स को पांचवा झटका दिया. श्रेयस अय्यर 21 गेंद पर 19 रन बनाए. इस तरह 8.4 ओवर में 47 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी.

सूर्यांश शेडगे और मार्कस स्टोयनिस ने खेली अच्छी पारी

इसके बाद सूर्यांश शेडगे और मार्कस स्टोयनिस ने पंजाब किंग्स की पारी को संभाला और छठें विकेट के लिए 79 रनों की अच्छी साझेदारी की, लेकिन फिर अर्धशतक लगाकार सूर्यांश शेडगे आउट हुए. उन्हें कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेजा. सूर्यांश शेडगे ने 29 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के लगाए. इसके बाद मार्कस स्टोयनिस 31 गेंद पर 40 रन बनाकर होल्डर का शिकार बने. वहीं मार्को यानसेन ने 20 रनों का योगदान दिया.

जेसन होल्डर ने 4 विकेट लेकर मचाया तहलका

वहीं गुजरात टाइटंस के लिए जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लिए. जबकि राशिद खान को 1 सफलता मिली. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11:  शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार.

गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन:  हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशाक, मुशीर खान, मिशेल ओवेन.

यह भी पढ़ें:  सुनील नारायण ने आईपीएल में रचा इतिहास, युजवेंद्र चहल के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने दूसरे गेंदबाज

23 साल के सूर्यांश शेडगे ने बचाई पंजाब किंग्स की लाज, जेसन होल्डर ने झटके 4 विकेट, गुजरात को मिला 164 रनों का लक्ष्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button