Sport : शुभमन गिल और विराट कोहली आज ऑरेंज कैप पर कर सकते हैं कब्जा, जानिए RCB VS GT मैच में किसे बनाने होंगे कितने रन #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालीफायर 1 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. इस हाईवोल्टेज मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. मगर, इस मैच में ऑरेंज कैप की रेस में भी फेरबदल देखने को मिल सकता है. जी हां, RCB VS GT मैच के दौरान विराट कोहली और शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप पर कब्जा करने का मौका है. तो आइए जानते हैं कि आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में सबसे आगे निकलने के लिए विराट और गिल को आज कितने रन बनाने होंगे?
मौजूदा समय में साई सुदर्शन के सिर सजी है ऑरेंज कैप
IPL 2026 में मौजूदा समय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं गुजरात टाइटंस के ओपनर साईं सुदर्शन. पिछले साल ऑरेंज कैप पर कब्जा करने वाले साई सुदर्शन ने IPL 2026 में अब तक 14 मैच खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में 157.92 की स्ट्राइक रेट से 638 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 49.08 का रहा है. उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं. साई सुदर्शन ने 62 चौके और 29 छक्के लगाए.
The Orange Cap has a familiar home heading into the playoffs 👑
Will Sai Sudharsan hold on . it until the very end? 🤔🧢#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/IkYDIrrGXY
— IndianPremierLeague (@IPL) May 25, 2026
शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप अपने नाम करने का मौका
ऑरेंज कैप की रेस में शुभमन गिल इस वक्त दूसरे पायदान पर हैं. जी हां, शुभमन IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में नंबर-2 पर हैं. इस सीजन अब तक शुभमन ने 13 मैच खेले हैं, जिसकी 13 पारियों में 161.67 की स्ट्राइक रेट और 47.38 के औसत से 616 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 57 चौके और 30 छक्के भी जड़े हैं.
The steepest climb of the season, but the view from the top is a spot in the Final! 🏔️
Dharamshala is READY for the #Qualifier1 🏟️#TATAIPL | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets | @gujarat_titans pic.twitter.com/sCdPkNMzyZ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 25, 2026
ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले हाईवोल्टेज मैच में महज 23 रन बनाते ही वह इस रेस में आगे निकल जाएंगे और ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लेंगे. इसी के साथ शुभमन के पास RCB VS GT मैच में आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का शानदार मौका है.
विराट कोहली के पास भी है चांस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले क्वालीफायर 1 मैच में विराट कोहली भी एक्शन में नजर आएंगे. धर्मशाला में खेले जाने वाले इस मैच में विराट के पास भी ऑरेंज कैप पर कब्जा करने का मौका है.
𝐐𝐔𝐀𝐋𝐈𝐅𝐈𝐄𝐑 1️⃣ 𝐓𝐈𝐌𝐄. ❤️
1️⃣4️⃣ hard-fought league games have brought us here. Another win tonight, and we move one step closer . the ultimate prize. 🔥🏆
Get loud, back the boys, and get ready . paint the mountains Red, Blue, and Gold, 12th Man Army. 🏔️👊
Catch all… pic.twitter.com/pOnp5rj2oH
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 26, 2026
हालांकि, इसके लिए उन्हें एक बड़ी पारी खेलनी होगी. IPL 2026 में अब तक कोहली ने 14 मैच खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 50.64 के औसत और 163.82 की स्ट्राइक रेट से 557 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 4 अर्धशतक देखने को मिले. ऐसे में यदि विराट कोहली इस मैच में 81 82 रन बना लेते हैं, तो वह ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल जाएंगे और ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लेंगे.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार से आज छिन जाएगी पर्पल कैप, सिर्फ एक विकेट लेते ही GT का गेंदबाज मारेगा बाजी
शुभमन गिल और विराट कोहली आज ऑरेंज कैप पर कर सकते हैं कब्जा, जानिए RCB VS GT मैच में किसे बनाने होंगे कितने रन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









