Sport : IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार से आज छिन जाएगी पर्पल कैप, सिर्फ एक विकेट लेते ही GT का गेंदबाज मारेगा बाजी #INA

IPL 2026 Purple Cap Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का क्वालीफायर 1 मैच खेला जाने वाला है. धर्मशाला में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों के बीच फाइनल में पहुंचने की होड़ होगी. मगर, इस मैच में पर्पल कैप की रेस में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और इसका दावेदार भी बदल सकता है. जी हां, मौजूदा समय में पर्पल कैप आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के सिर पर सजी हुई है. मगर, RCB VS GT मैच में गुजरात टाइटंस का स्टार पेसर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भुवी से आगे निकल सकता है. चूंकि, अभी वह बराबरी पर खड़ा हुआ है.

भुवनेश्वर कुमार के सिर पर सजी हुई है पर्पल कैप

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान कर रहे भुवनेश्वर कुमार के सिर पर मौजूदा समय में पर्पल कैप सजी हुई है. जी हां, भुवी इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

उन्होंने 14 मैच खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 18.50 के औसत से 24 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 8.07 की इकोनॉमी से रन लुटाए. भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फोर विकेट हॉल भी लिया. हालांकि, भुवी की पर्पल कैप खतरे में है और आज ये उनसे छिन भी सकती है.

कगिसो रबाडा के पास है पर्पल कैप छीनने का मौका

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर कगिसो रबाडा काबिज हैं. गुजरात टाइटंस के इस स्टार पेसर ने इस सीजन अब तक 14 मैच खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में 20.54 के औसत से 24 विकेट ही लिए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9.18 की रही है. देखा जाए तो रबाडा और भुवी के विकेट तो 24-24 ही हैं. मगर, बेहतर औसत के चलते भुवी नंबर-1 पर काबिज हैं.

हालांकि, आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले क्वालीफायर 1 मैच में रबाडा के पास पर्पल कैप हासिल करने का बेहतरीन मौका है. हालांकि, ये बात भी सच है कि इस मैच में भुवनेश्वर कुमार भी खेलेंगे और वह इस रेस में खुद को आगे बनाए रख सकते हैं. इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि पर्पल कैप की रेस आज रोचक होने वाली है.

कैसे हैं भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाडा के आंकड़े?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कगिसो रबाडा ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 16.53 के औसत से 19 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 बार तो फोर विकेट हॉल भी लिए. इकोनॉमी 7.85 की रही. वहीं, धर्मशाला के स्टेडियम में इस गेंदबाज ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें 50 के औसत से महज 2 विकेट ही लिए हैं.

भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 10.83 के औसत से 12 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान एक बार फोर विकेट हॉल भी लिया है. इकोनॉमी 6,72 की रही है. भुवी ने धर्मशाला में अब तक सिर्फ एक ही आईपीएल मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 19 के औसत से 2 विकेट चटकाए हैं. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि आज कौन सा गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करता है और पर्पल कैप की रेस में क्या बदलाव देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें: IPL 2026: अगर आज ऐसा हुआ, तो बिना मैच खेले ही FINAL में पहुंच जाएगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस होगी बाहर

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार से आज छिन जाएगी पर्पल कैप, सिर्फ एक विकेट लेते ही GT का गेंदबाज मारेगा बाजी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button