Sport : 24 साल के मानव सुथार ने गॉल टेस्ट में रचा इतिहास, 10 विकेट लेकर खत्म किया 15 साल का सूखा, बने नंबर-1 भारतीय #INA

IND vs SL: भारतीय टीम के 24 वर्षीय युवा स्पिनर मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है. इस मैच में मानव सुथार ने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट लेकर वर्ल्ड क्रिकेट में सनसनी मचा दी है. उनकी इस घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच में 165 रनों से जीत दर्ज की. मानव सुथार ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर श्रीलंका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ी. इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. मानव सुथार अब गॉल के मैदान पर एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बन गए हैं. उन्होंने भारत के दो दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और हरभजन सिंह की बराबरी कर ली है.
मानव सुथार ने गॉल टेस्ट के दोनों पारियों में 10 विकेट लेकर मचाया तहलका
मानव सुथार अपने टेस्ट करियर का सिर्फ दूसरा ही टेस्ट मैच खेल रहे थे, जबकि विदेशों में उनका यह पहला टेस्ट मैच था. इस स्पिनर के लिए श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच किसी सपने जैसा रहा. मानव सुथार ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में 4 विकेट लेकर श्रीलंका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ी थी, जिसके बाद भारत की पहली पारी के 462 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम 284 रनों पर सिमट गई थी.
An absolute display of skill and precision as Manav Suthar picks up 10 wickets in the 1st Test.
A glimpse of how he fared in his last ten deliveries in the second innings 👌👌#SLvIND #TeamIndia pic.twitter.com/B3QVZdhPuG
— BCCI (@BCCI) August 19, 2026
मानव सुथार ने की अश्विन और भज्जी की बराबरी
इसके बाद मानव सुथार ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर श्रीलंका की बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त किया. इसी के साथ मानव सुथार ने एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. वो अब गॉल के मैदान पर एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने रविचंद्रन अश्विन और हरभजन सिंह की बराबरी कर ली है. हालांकि यह कारनामा करने वाले मानव सबसे युवा भारतीय भी बन गए हैं. अश्विन औप भज्जी ने जब यह कीर्तिमान बनाया था तब वो 28-28 साल के थे. बता दें कि तीनों भारतीय गेंदबाजों ने एक पारी में 4 विकेट और दूसरी पारी में 6 विकेट लेने का कारनामा किया है. यानी मानव अब गॉल के मैदान पर एक टेस्ट पारी में भी 6 विकेट लेने के मामले में भज्जी और अश्विन की बराबरी कर ली है.
A clinical victory for #TeamIndia in the Galle Test.
Manav Suthar’s 6 wicket haul in the second innings, guides India . a 165 run win over Sri Lanka.
Scorecard – https://t.co/M9LVyCAp8y #SLvIND pic.twitter.com/QxAhFQGZke
— BCCI (@BCCI) August 19, 2026
गॉल के मैदान पर एक टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय
मानव सुथार (2026): 10/131 (4/76 पहली पारी और 6/55 दूसरी पारी)
हरभजन सिंह (2008): 10/153 (4/51 पहली पारी और 6/102 दूसरी पारी)
रविचंद्रन अश्विन (2015): 10/160 (6/46 पहली पारी और 4/114 दूसरी पारी)
3 WICKETS IN SINGLE OVER FOR MANAV SUTHAR 😍
He is going . be the X factor in BGT 2027 for Shubman Gill. pic.twitter.com/AoYjCQyh9r
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 19, 2026
मानव सुथार ने पहली पारी में 4 विकेट लेकर श्रीलंका की तोड़ी कमर
मानव सुथार ने इस मैच की अपनी पहली ही गेंद पर श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज दिनेश चांदीमल को आउट किया. इसके बाद सुथार ने लाहिरू उदारा, प्रभात जयसूर्या और लाहिरू कुमारा को पवेलियन भेज श्रीलंका की पहली पारी को 284 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद दूसरी पारी में मानव सुथार ने श्रीलंका की बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त किया. उन्होंने श्रीलंका के इन 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई. सोनल दिनुषा, धनंजया डी सिल्वा, निशान मदुश्का, कामिंडु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या और असिथा फर्नांडो को पवेलियन का रास्ता दिखाया. श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने गॉल टेस्ट जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.
यह भी पढ़ें: ‘छक्का लगाओ IPL में ले जाऊंगा’, गॉल टेस्ट से यशस्वी की स्लेजिंग वायरल, जानें कैसे-कैसे बल्लेबाज को चक्रव्यूह में फंसाया
24 साल के मानव सुथार ने गॉल टेस्ट में रचा इतिहास, 10 विकेट लेकर खत्म किया 15 साल का सूखा, बने नंबर-1 भारतीय
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,