Sport : 30-30 लाख वाले 3 युवा खिलाड़ियों ने बचाई सनराइजर्स हैदराबाद की लाज, वरना 11.7 करोड़ वाले गेंदबाजों ने तो डूबो दी थी नैया #INA

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने 24 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे और 21 वर्षीय तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को आईपीएल 2026 के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने डेब्यू करने का मौका मिला. डेब्यू मैच में ही दोनों युवा गेंदबाजों ने 4-4 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है. प्रफुल्ल हिंगे ने तो पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर इतिहास रचा. आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के करोड़ों रुपये वाले महंगे गेंदबाजों का बेहद निराश किया है, लेकिन सिर्फ 30 लाख रुपये वाले युवा गेंदबाजों ने तहलका मचा दिया है.

प्रफुल्ल हिंगे ने अपने IPL डेब्यू मैच में रचा नया इतिहास

प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में अपना आईपीएल डेब्यू किया. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स की पारी का पहला ही ओवर प्रफुल्ल हिंगे को डालने के लिए दिया. इस ओवर में प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को जीरो पर आउट कर तहलका मचाया. इसी के साथ प्रफुल्ल हिंगे आईपीएल इतिहास में पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. आज तक आईपीएल में पहले ओवर कोई गेंदबाज 3 विकेट लेने का कारनामा नहीं कर सका था, लेकिन प्रफुल्ल हिंगे नमे अपने डेब्यू मैच में ही ये कीर्तिमान बना दिया. 

SRH ने प्रफुल्ल हिंगे को सिर्फ 30 लाख में खरीदा

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मुकाबले में अपने 4 ओवर के स्पेल में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सिर्फ 30 लाख की बेस प्राइस में प्रफुल्ल हिंगे को खरीदा था.  

30 लाख रुपये वाले साकिब हुसैन ने भी डेब्यू मैचों में मचाया तहलका

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इसी मुकाबले में 21 वर्षीय तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को भी डेब्यू करने का मौका दिया. साकिब हुसैन ने भी अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. इस युवा गेंदबाज ने यशस्वी जायसवाल (1), डोनोवन फेरेरा (69), जोफ्रा ऑर्चर (2) और रवि बिश्नोई (0) को आउट कर सनसनी मचाई. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट लिए. आपको बता दें कि IPL 2026 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने साकिब हुसैन को भी 30 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था. 

सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे महंगे गेंदबाजों ने किया निराश

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के अवाला गेंदबाजों ने काफी निराश किया है. सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी सबसे कमजोर कड़ी बनी हुई है. हैदराबाद की टीम तो 200 के पार स्कोर बना रही है, मगर उनके गेंदबाज 200 से ज्यादा रन डिफेंड भी नहीं कर पा रहे हैं. हर्षल पटेल SRH के सबसे महंगे गेंदबाज हैं. हैदराबाद ने 8 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है, लेकिन हैरान करने वाली बात है कि हर्षल मैचों में एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हुई हैं. वहीं 1.50 करोड़ वाले गेंदबाज डेविड पेन 2 मैच में सिर्फ 2 विकेट लिए हैं. ईशान मलिंगा, जिन्हें SRH ने 1.20 करोड़ में खरीदा वो IPL 2026 में 5 मैच में सिर्फ 5 विकेट लिए हैं. 1 करोड़ रुपये वाले जयदेव उनादकट 4 मैच में सिर्फ 4 विकेट लिए हैं. इन गेंदबाजों ने खुब रन भी लुटाए हैं.

SRH के सबसे सस्ते गेंदबाज IPL 2026 में मचा रहे हैं धमाल

IPL 2026 में 23 वर्षीय हर्ष दुबे ने अब तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे शानदार गेंदबाजी की है. उन्होंने 5 मैच में 5 विकेट लिए हैं, मगर इकॉनामी रेट 9 से नीचे रही. हर्ष दुबे को भी SRH ने सिर्फ 30 लाख रुपये अपने साथ जोड़ा है. देखा जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद के करोड़ों रुपये वाले गेंदबाजों ने बेहद ही निराश किया है. जबकि 30 लाख के बेस प्राइस वाले युवा गेंदबाज हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने कमाल किया है.

यह भी पढ़ें:  ऐसा लगा ट्रॉफी ही जीत ली! वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर वायरल हुआ काव्या मारन का ऐसा रिएक्शन, जमकर हो रहा वायरल

30-30 लाख वाले 3 युवा खिलाड़ियों ने बचाई सनराइजर्स हैदराबाद की लाज, वरना 11.7 करोड़ वाले गेंदबाजों ने तो डूबो दी थी नैया





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close