Sport : प्रफुल्ल हिंगे ने रोमांचक मैच में दिलाई SRH को जीत, IPL 2026 में CSK को मिली चौथी हार #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 26वें मैच में 24 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने आखिरी ओवर में घातक गेंदबाजी कर अपनी सनराइजर्स हैदराबाद को जीत दिलाई. इस रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल किया है. सनराइजर्स हैदराबाद के दिए 195 रनों के लक्ष्य के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 8 विकेट पर 182 रन ही बना सकी. सीएसके के लिए मैथ्यू शॉट ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए. वहीं एसआरएच के लिए ईशान मलिंगा ने 3 विकेट लिए. जबकि नीतीश कुमार रेड्डी 2 विकेट लिए.
शतक के अलावा IPL 2026 में पूरी तरह से खामोश है संजू सैमसन का बल्ला
सनराइजर्स हैदराबाद के दिए 195 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को 15 रन के स्कोर पर संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा. सैमसन को 7 रन के निजी स्कोर पर नीतीश कुमार रेड्डी ने चलता किया. इसके बाद पांचवें ओवर में रेड्डी ने आयुष म्हात्रे को चलता किया. म्हात्रे 13 गेंद पर 30 रन बनाए.
CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी लगातार हो रहे फ्लॉप
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में सीएसके को तीसरा झटका लगा. उन्हें ईशान मलिंग ने पवेलियन भेजा. गायकवाड़ 19 रन बनाए. फिर मलिंग ने ही सरफराज खान को चलता किया. सरफराज 19 गेंद पर 25 रन बनाए. इसके बाद शिवांग कुमार ने डेवाल्ड ब्रेविस को डक पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. इस तरह 113 रन पर चेन्नई सुपर किंग्स की आधी टीम आउट हो चुकी थी.
प्रफुल्ल हिंगे ने आखिरी ओवर में जेमी ओवरटन को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को दिलाई जीत
चेन्नई सुपर किंग्स को मैथ्यू शॉट के रूप में ईशान मलिंगा ने छठां झटका दिया. मैथ्यू शॉट 30 गेंद पर 34 रन बनाए. इसके बाद साकिब हुसैन ने शिवम दुबे को क्लीन बोल्ड किया. दुबे 16 गेंद पर 21 रन बनाए. इसके बाद शिवम दुबे भी 16 गेंद पर 21 रन बनाकर साकिब हुसैन का शिकार बने. इसके बाद आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी. आखिरी ओवर पिछले मैच में डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने डाला और उन्होंने जेमी ओवरटन को आउट कर SRH को शानदार जीत दिलाई.
Saaaaakib Hussain you beauty 🤙
Praful Hinge showing Composure in the final over🤙
Eshan Malinga with his crucial last over and bro was banging on point yorkers🤙….
SRH has the best bowling IQ in the tournament period🔥#ipl #SRHvsCSK pic.twitter.com/wyNShgLDcq— Muhammad Zaid (@zaidvszaid) April 18, 2026
ऐसी रही सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट पर 194 रनों का स्कोर खड़ा किया था. हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 22 गेंदों पर 59 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए. हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंद पर 59 रन बनाए, जिसमें 6 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 20 गेंदों में 23 रनों का योगदान दिया. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने 3-3 विकेट चटकाए. मुकुल चौधरी ने 2 विकेट लिए. जबकि गुरजप्रीत सिंह को 1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सुपर लीग के सामने गली क्रिकेट भी शरमा जाए…, PSL में हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी
प्रफुल्ल हिंगे ने रोमांचक मैच में दिलाई SRH को जीत, IPL 2026 में CSK को मिली चौथी हार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









