Sport : पाकिस्तान की फिर कटी नाक! मैच तो छोड़िए प्रैक्टिस में भी बाबर-रिजवान साबित हुए फिसड्डी, फैंस ने उड़ाई जमकर खिल्ली #INA

BAN vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर हैं, जहां पर शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान-बांग्लादेश के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहा है. इस सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 16 मई से खेला जाने वाला है, जो 20 मई तक चलेगा. ये मुकाबला दोनों टीमों के बीच सिलहट के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर पाकिस्तान सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगा.
उससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद खिलाड़ियों के साथ मिलकर खास तैयारी कर रहे हैं. वो अपनी टीम के खिलाड़ियों को कैचिंग और ग्राउंड फील्डिंग की तैयारी कर रहे हैं. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच अपने खिलाड़ियों को अभ्यास सत्र में कैचिंग प्रैक्टिस करा रहे हैं.
पाकिस्तानी खिलाड़ियों का उड़ा मजाक
बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की फील्डिंग काफी खराब रही है. टीम के खिलाड़ियों ने ग्राउंड फील्डिंग के साथ-साथ कैच भी टपकाए थे, जिसके चलते अब पाकिस्तानी खिलाड़ी फील्डिंग का अभ्यास कर रहे हैं. टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की फील्डिंग भी विकेट के पीछे काफी साधारण रही थी.
ऐसे में सरफराज ने खुद उन्हें फील्डिंग और कैचिंग कराई. इसके साथ ही कैचिंग प्रैक्टिस में बाबर आजम और सलमान आगा भी नजर आए. ये सभी खिलाड़ी अभ्यास में भी आसान से कैच छोड़ते हुए नजर आए, जिसके चलते इन खिलाड़ियों की सोशल मीडिया पर जग हंसाई हो रही है. फैंस उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं और अजीबो-गरीब कमेंट भी लगातार कर रहे हैं.
PAKISTAN’S FIELDING SESSION 🤣🔥
Babar Azam, Rizwan, Salman Agha — everyone was dropping catches 😭
After multiple dropped catches in the first Test against Bangladesh, Pakistan held a 𝘀𝗽𝗲𝗰𝗶𝗮𝗹 fielding session… but the catching efficiency was just around 30% 😅 pic.twitter.com/N0OcOJOWBy
— Jara (@JARA_Memer) May 15, 2026
फैंस ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए मजे
आपको बता दें कि एक्स पर एक यूजर जारा ने वीडियो सेशर करते हुए लिखा, ‘पाकिस्तान का फील्डिंग सेशन.. बाबर आजम, रिजवान, सलमान आगा हर कोई कैच छोड़ रहा था. बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में कई कैच छोड़ने के बाद पाकिस्तान ने एक फील्डिंग सेशन रखा, लेकिन कैचिंग एफिशिएंसी सिर्फ 30% के आसपास रही’.इस पोस्ट पर यूजर ने हंसने वाले इमोजी भी इस्तेमाल किए और वहीं अन्य यूजर्स ने भी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट किए और पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया.
Pakistan putting in the work at Sylhet International Cricket Stadium 🏏 pic.twitter.com/CXaTKeazUO
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) May 14, 2026
बांग्लादेश और पाकिस्तान का स्क्वाड
बांग्लादेश – नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमुदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज (उप-कप्तान), ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, इबादत हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, तंजीद हसन, अमित हसन.
Pre-Series Media Conference: Sarfaraz Ahmed, Head Coach Pakistan
Dutch-Bangla Bank Bangladesh 🆚 Pakistan Test Series 2026! 🏏🔥
SICS, Sylhet#BCB #Cricket #Bangladesh #Pakistan #Tigers pic.twitter.com/BRAW7dhWhP
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) May 15, 2026
पाकिस्तान – शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सरफराज अहमद (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, सलमान अली आगा, आमिर जमाल, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, मीर हमजा, मोहम्मद अली.
ये भी पढ़ें : IPL 2026 के बीच RCB और CSK के स्क्वाड में हुए बदलाव, 2 नए खिलाड़ियों की हुए टीम में एंट्री
पाकिस्तान की फिर कटी नाक! मैच तो छोड़िए प्रैक्टिस में भी बाबर-रिजवान साबित हुए फिसड्डी, फैंस ने उड़ाई जमकर खिल्ली
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









