Sport : 51 साल के खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ध्वस्त किया 94 साल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5 विकेट हॉल लेने बनी सबसे उम्रदराज प्लेयर #INA

इंटरनेशनल क्रिकेट में 51 साल की महिला खिलाड़ी ने एक नया इतिहास रच दिया है. एक लाख से कम आबादी वाले देश आइल ऑफ मैन की महिला क्रिकेट खिलाड़ी जोआन हिक्स ने 51 साल की उम्र में 92 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. उन्होंने इस उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेकर कीर्तिमान बनाया है. इसी के साथ जोआन हिक्स अब इंटरनेशनल क्रिकेट में महिला और पुरुष दोनों में 5 विकेट हॉल लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गई हैं. जोआन हिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के बर्ट आयरनमॉन्गर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है, जो अपनी इस उपलब्धि के समय लगभग 50 साल के थे और बाद में ICC नंबर-1 टेस्ट बॉलर बने थे.
जोआन हिक्स ने 47 की उम्र में किया था डेब्यू, 51 साल की उम्र में रचा इतिहास
आइल ऑफ मैन की महिला क्रिकेटर जोआन हिक्स ने 47 साल की उम्र में तो इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अब उन्होंने 51 साल 173 दिन की उम्र में नया इतिहास रचा है. जोआन हिक्स ने ग्रीस विमेन के खिलाफ मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया. यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा 5 विकेट हॉल है. इसी के साथ उन्होंने सबसे उम्रदराज गेंदबाज बनने के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया. ग्रीस विमेन के खिलाफ मैच में जोआन हिक्स ने सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट लिए, जो उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है.
Joanne Hicks, from Isle of Man🇮🇲, becomes the FIRST player (men/women) . take a five-wicket haul in international cricket after the age of 50.
Breaks a record that stood 96-years.
Previous oldest . take fifer:
Bert Ironmonger🇦🇺 (49Yrs 314D) vs England in 1932. pic.twitter.com/iwKXLgPz9l— Kausthub Gudipati (@kaustats) August 28, 2026
इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
जोआन हिक्स (आइल ऑफ मैन) – 51 साल 173 दिन उम्र (बनाम ग्रीस, महिला टी20, साल 2026)
बर्ट आयरनमोंगर (ऑस्ट्रेलिया) – 49 साल 314 दिन उम्र (बनाम साउथ अफ्रीका, पुरुष टेस्ट, साल 1932)
बर्ट आयरनमोंगर (ऑस्ट्रेलिया) – 49 साल 234 दिन उम्र (बनाम साउथ अफ्रीका, पुरुष टेस्ट, साल 1931)
जोआन हिक्स (आइल ऑफ मैन) – 49 साल 168 दिन उम्र (बनाम ग्रीस, महिला टी20, साल 2024)
जोआन हिक्स (आइल ऑफ मैन) – 49 साल 162 दिन उम्र (बनाम माल्टा, महिला टी20, 2026)
यह भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? जड़ चुके हैं इतने शतक
51 साल के खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ध्वस्त किया 94 साल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5 विकेट हॉल लेने बनी सबसे उम्रदराज प्लेयर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,