Sport : '6-7 साल में भारत को हराना नामुमकिन होगा…', शोएब अख्तर को भा गई IPL की ये बात, PCB को दी भारत से सीखने की सलाह #INA

IPL 2026 में खूब धूम-धड़ाका चल रहा है. गेंदबाज और बल्लेबाजों के बीच कड़ी प्रतिद्वंदिता देखने को मिल रही है. आईपीए में दुनियाभर के खिलाड़ी खेलते हैं और सभी की नजरें इसपर टिकी रहती हैं. मौजूदा समय में आईपीएल 2026 में कुछ युवा खिलाड़ियों ने खासतौर पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम यकीनन शामिल है. अब पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह आईपीएल में भारत की प्रतिभाओं को देखकर हैरान हैं.

शोएब अख्तर हैं भारतीय प्रतिभाओं को देखकर हैरान

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने एक बयान दिया है कि वह आईपीएल में भारतीय प्रतिभाओं को देखकर हैरान हैं. उनका कहना है कि यदि ऐसा ही चलता रहा, तो अगले 6-7 साल में भारत को कोई टीम हरा नहीं पाएगी.

शोएब अख्तर ने कहा, “आईपीएल में प्रतिभाओं का भंडार देखकर मैं सचमुच दंग रह गया हूं, और मुझे लगता है कि अगले 6-7 सालों में कोई भी टीम भारत को हरा नहीं पाएगी. ओपनिंग पोजीशन के लिए प्रतिस्पर्धा देखिए, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी पहले से ही मौजूद थे, और अब प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और शुभमन गिल जैसे नाम भी जुड़ गए हैं. सिर्फ एक पोजीशन के लिए ही 6-7 ऐसे बल्लेबाज हैं जो नियमित रूप से भारत के लिए खेल सकते हैं. “

PCB को भारत से चाहिए सीखना

शोएब अख्तर ने भारत की तो तारीफ की, साथ ही साथ उन्होंने ये भी कह डाला है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारत से सीखना चाहिए. उन्होंने आगे कहा, “भारत में इस समय प्रतिभा का स्तर अविश्वसनीय है. हम पहले से ही भारत से मुकाबला करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, और अगले 5-6 सालों में यह और भी मुश्किल हो सकता है. भारत को देखते हुए, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इससे जरूर कुछ सीखना चाहिए.”

ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार ने 25 साल के गेंदबाज से छीनी पर्पल कैप, IPL 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों के नाम

'6-7 साल में भारत को हराना नामुमकिन होगा…', शोएब अख्तर को भा गई IPL की ये बात, PCB को दी भारत से सीखने की सलाह





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close