Sport : अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, 1 मैच में बना डाले 7 बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल और विराट कोहली को भी दी मात #INA

Abhishek Sharma record : भारत के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 के एक ही मैच में 135 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेलकर 7 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. इन रिकॉर्ड्स के साथ ही उन्होंने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया है. अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 31वें मैच में कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.

अभिषेक शर्मा ने खेली 135 रनों की तूफानी पारी

इस मैच में अभिषेक शर्मा ने नाबाद शतकीय पारी खेली. उन्होंने 25 बॉल में 5 चौके और 3 छक्कों के साथ अपने 50 रन पूरे किए. इसके बाद उन्होंने 47 बॉल में 7 चौके और 9 छक्कों के साथ 100 रन पूरे कर शतक ठोक दिया. अभिषेक यहीं नहीं रुके और उन्होंने 68 बॉल में 10 चौके और 10 छक्कों के साथ 198.52 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 135 रनों की नाबाद पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड अपने नाम किया. इस पारी के साथ ही उन्होंने 7 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

अभिषेक शर्मा के 7 बड़े रिकॉर्ड 

1 – T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • अभिषेक शर्मा: 9 शतक (184 पारी)*
  • विराट कोहली: 9 शतक (403 पारी)
  • रोहित शर्मा: 8 शतक (454 पारी)
  • इशान किशन: 7 शतक (227 पारी)
  • केएल राहुल: 7 शतक (232 पारी)
  • संजू सैमसन: 7 शतक (319 पारी)

2 – T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 130+ रन बनाने वाले खिलाड़ी 

  • 4 – अभिषेक शर्मा
  • 3 – एरॉन फिंच 
  • 3 – क्रिस गेल

3 – T20 की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10+ छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • 18 – क्रिस गेल
  • 5 – अभिषेक शर्मा
  • 4 – एविन लुईस 
  • 4 – श्रेयस अय्यर

4 – IPL में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर

  • 175* क्रिस गेल – रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, बेंगलुरु 2013
  • 158* बैंडन मैकुलम – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु 2008
  • 141 अभिषेक शर्मा – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद 2025
  • 140* क्विंटन डी कॉक – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, नवी मुंबई 2022
  • 135* अभिषेक शर्मा – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद 2026

5 – टी20 में 9 शतक सबसे तेज लगाने वाले खिलाड़ी

  • क्रिस गेल: 124 पारी
  • साहिबजादा फरहान: 160 पारी
  • अभिषेक शर्मा: 184 पारी

6 – IPL में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय

  • 141 रन: अभिषेक शर्मा vs PBKS (2025)
  • 135 नाबाद: अभिषेक शर्मा vs DC (2026)*
  • 132 रन: केएल राहुल vs RCB (2020)
  • 129 रन: शुभमन गिल vs MI (2023)
  • 128 रन: ऋषभ पंत vs SRH (2018)

7 – अभिषेक शर्मा ने छूआ 350 टी20 छक्कों का आंकड़ा

भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में 9वां छक्का लगाते ही टी20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे कर लिए.  अब अभिषेक शर्मा के नाम 351 टी20 छक्के दर्ज हैं.

इस मुकाबले की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली को जीत के लिए 243 रनों का लक्ष्य दिया था. दिल्ली इसका पीछा करते हुए 9 विकेट पर सिर्फ 195 बना पाई और 47 रनों से मैच हार गई.

ये भी पढ़ें : ‘कैचिंग और रन आउट तो करो, तुम कुछ नहीं कर सकते..’ हार के बाद छलका अक्षर पटेल का दर्द, जानिए किसे ठहराया दोषी

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, 1 मैच में बना डाले 7 बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल और विराट कोहली को भी दी मात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close