Sport : 'कैचिंग और रन आउट तो करो, तुम कुछ नहीं कर सकते..' हार के बाद छलका अक्षर पटेल का दर्द, जानिए किसे ठहराया दोषी #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 31वां मुकाबला मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हैदराबाद के राजवी गांधी इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 47 रनों से हरा दिया. इस हार के बाद अक्षर पटेल का दर्द छलका है. उन्होंने इस हार के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने किसे इस हार के लिए दोषी ठहराया है. आइए इस बारे में जानते हैं.

हार पर क्या बोले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल

अक्षर पटेल ने इस हार के बाद कहा कि, ‘रन-आउट और कैच जो हमने मिस किया. अगर हमने उसे पकड़ लिया होता, तो हम उन्हें रोक सकते थे’. ये उन्होंने अभिषेक शर्मा के खिलाफ मिस किए गए मौकों पर कहा है. क्योंकि इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 135 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली, जिसकी वजह से दिल्ली कैपिट्ल्स के हाथों से मैच निकल गया. 

अक्षर ने आगे अभिषेक शर्मा की पारी की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘अगर कोई इतनी अच्छी बैटिंग करता है, और उनके एग्जीक्यूशन में कोई कमी नहीं है, तो ऐसे परफॉर्मेंस का क्रेडिट मिलना चाहिए. क्लासेन ने भी जिस तरह से दूसरी तरफ से बैटिंग की, उसे देखते हुए यह बॉलर की गलती नहीं है’.

उन्होंने आगे कहा कि, ‘जब कोई बैट्समैन इस तरह बैटिंग करता है, तो कोच और कैप्टन को यह मानना ​​होगा कि कैप्टन भी किसी को नहीं रोक सकता. मैं बॉलर्स से भी यही कह रहा था, कि अगर तुमने अच्छा एग्जीक्यूशन किया, और उसके बाद भी उसने अच्छा शॉट मारा, तो तुम कुछ नहीं कर सकते. तुम्हें पता है, तुम्हें आगे बढ़ना होगा. फील्डिंग एरिया तुम्हारे हाथ में है. कैचिंग और रन-आउट ये तुम कर सकते हो और तुम्हें पता है, ऐसे समय में बॉलर को सपोर्ट करना बहुत ज़रूरी होता है’.

अक्षर ने कहा- हम बॉलिंग और बैटिंग कर रहे हैं

अक्षर ने टीम में आगे होने वाले बदलावों पर कहा कि, ‘ अभी ऐसा नहीं लग रहा है, क्योंकि जिस तरह का क्रिकेट चल रहा है .अगर तुम देखो, तो जाहिर है हम अच्छी बैटिंग और अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं. मुझे लगता है कि जब विकेट इतना अच्छा हो, तो इसे खराब दिन मानकर भूल जाना चाहिए’.

कैसा रहा SRH vs DC मैच का हाल

इस मैच की बात करें तो, हैदराबाद के राजवी गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए. टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने 10 चौके और 10 छ्क्कों के साथ 68 बॉल में 135 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं हेरनिक क्लासेन और ट्रेविड हेड ने 37-37 रनों का योगदान दिया. 

दिल्ली कैपिटल्स 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन बना पाई और 47 रनों से मैच हार गई. दिल्ली के लिए नीतीश राणा ने 57 और समीर रिजवी ने 41 रन बनाए. वहीं केएल राहुल के बल्ले से 37 रन निकले. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान मलिंका ने 4 और हर्ष दुबे ने 3 विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें : IPL 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने एक जीत से 2 टीमों को पछाड़ा, पॉइंट्स टेबल में मची उथल-पुथल

'कैचिंग और रन आउट तो करो, तुम कुछ नहीं कर सकते..' हार के बाद छलका अक्षर पटेल का दर्द, जानिए किसे ठहराया दोषी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close