Sport : संन्यास लेने के बाद अब भारत नहीं बल्कि इस देश में क्रिकेट खेलेंगे विजय शंकर, जानिए किस तारीख से बिखेरेंगे जलवा #INA

Vijay Shankar : भारत के पूर्व तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर विजय शंकर संन्यास लेने के तुरंत बाद अब लंका प्रीमियर लीग 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे. अब तक उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में धमाल मचाया है. अब वो श्रीलंका में जाकर उनकी घरेलू टी20 लीग LPL 2026 में अपना एक्शन दिखाते हुए नजर आएंगे. विजय शंकर ने रिटायरमेंट के बाद कैंडी रॉयस को ज्वाइन किया है, जिनके लिए वो लंका प्रीमियर लीग 2026 में खेलते हुए नजर आने वाले हैं.
विजय शंकर की लंका प्रीमियर लीग में एंट्री
लंका प्रीमियर लीग की ओर से 1 जून को होने वाले प्लेयर ड्राफ से पहले छठवें सीजन के लिए कई बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है. इसमें भारत के विजय शंकर का नाम भी शामिल हैं. लंका प्रीमियर लीग 17 जुलाई से 8 अगस्त तक श्रीलंका में आयोजित होने वाली है. ऐसे में विजय शंकर अब भारत नहीं बल्कि संन्यास के बाद श्रीलंका में अपने बल्ले और गेंद का दम दिखाते हुए नजर आएंगे.
VIJAY SHANKAR TO LANKA PREMIER LEAGUE 🔥
– Vijay Shankar will be playing for Kandy Royals in LPL 2026 pic.twitter.com/HBsuR5rnOn
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 26, 2026
शंकर ने 22 मई को लिया संन्यास
दरअसल, विजय शंकर ने 22 मई 2026 को संन्यास ले लिया था. शंकर आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे. इसके बाद आईपीएल 2026 में टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया और इस सीजन उन्हें कोई भी खरीदार नीलामी में नहीं मिला. ऐसे में उन्होंने आईपीएल 2026 के बीच संन्यास का ऐलान कर दिया. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समेत आईपीएल को भी अलविदा कह दिया. उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया.
विजय शंकर का शानदार करियर
अब विजय शंकर लंका प्रीमियर लीग 2026 में खेलने वाले हैं. वो लंका प्रीमियर लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने भारत में क्रिकेट खेलने से संन्यास लेने के बाद अब दुनिया भर की तमाम टी20 लीग में खेलने का मन बनाया है. विजय ने 12 मैचों में 223 रन बनाए और 4 विकेट हासिल किए हैं. वहीं 9 टी20 मैचों में 101 रन बनाए हैं. उनके नाम टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 5 विकेट भी हैं. शंकर ने 2014 से लेकर 2025 तक आईपीएल में 78 मैचों की 65 पारियों में 7 अर्धशतकों के साथ 1233 रन बनाए हैं. वहीं 9 विकेट भी हासिल किए हैं.
A few days after he retired from Indian cricket, former ndian all-rounder Vijay Shankar Joins Star-Studded Lanka Premier League 2026 as Moeen Ali and Shakib Al Hasan Headline Marquee Lineup for tournament @LPL2020k pic.twitter.com/AvRFyJIi7Y
— Gaurav Gupta (@toi_gauravG) May 26, 2026
कब और कहां खेले जाएगा टूर्नामेंट
एलपीएल सीजन 6 में एससी जाफना किंग्स, कैंडी रॉयल्स, दंबुला सिक्सर्स, गाले ग्लैडिएटर्स और कोलंबो कैप्स डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में प्रतिस्पर्धा करेंगे. इसके बाद प्लेऑफ होंगे. इस टूर्नामेंट का शुभारंभ 17 जुलाई, 2026 को कोलंबो के एसएससी ग्राउंड में उद्घाटन समारोह और जाफना किंग्स और गाले ग्लैडिएटर्स के बीच मुकाबले के साथ होगा और इसका समापन 8 अगस्त, 2026 को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में फाइनल के साथ होगा.
किन टीमों ने खरीदे कौन से खिलाड़ी
-
दंबुला सिक्सर्स: रीज़ा हेंड्रिक्स (दक्षिण अफ्रीका), दिनेश चांडीमल (श्रीलंका), दुश्मंथा चमीरा (श्रीलंका), साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान)
-
कैंडी रॉयल्स: विजय शंकर (भारत), एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका), वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), मोईन अली (इंग्लैंड)
-
गाले ग्लैडिएटर्स: इशान मलिंगा (श्रीलंका), दासुन शनाका (श्रीलंका)
-
कोलंबो कैप्स: कुसल मेंडिस (श्रीलंका), कामिंदु मेंडिस (श्रीलंका)
-
एससी जाफना किंग्स: शाकिब अल हसन (बांग्लादेश), डुनिथ वेललेज (श्रीलंका), भानुका राजपक्ष (श्रीलंका) (एएनआई
ये भी पढ़ें : ‘फोन उठाकर माफी मांगो, उसका भविष्य…’ यशस्वी जायसवाल पर दिग्गज का बयान, रोहित का नाम लेकर उठाए गंभीर सवाल
संन्यास लेने के बाद अब भारत नहीं बल्कि इस देश में क्रिकेट खेलेंगे विजय शंकर, जानिए किस तारीख से बिखेरेंगे जलवा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









