Sport : 'और वहीं हम हार गए…', श्रेयस अय्यर ने सबके सामने बताई वो असली वजह, जिसके कारण इंग्लैंड में हारा भारत #INA

Shreyas Iyer Statement: इंग्लैंड के साथ खेले गए पांचवें टी-20 मैच में भी टीम इंडिया कुछ खास नहीं कर सकी और 56 रन से हार गई. नॉटिंघम में खेले गए इस मैच में इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया था. इसके बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 201 रन ही बना सकी और मैच गंवा बैठी. इसी के साथ भारत को सीरीज में 0-4 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबके सामने उस वजह के बारे में बताया, जो टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण बना.
श्रेयस अय्यर ने बताई हार की असली वजह
इंग्लैंड के साथ खेले गए पांचवें टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 258 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया था, जिसके जवाब में टीम इंडिया 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना पाई और मैच हार बैठी. इस हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने उस वजह के बारे में बताया, जिसके कारण ये मैच टीम इंडिया के हाथ से निकल गया
श्रेयस अय्यर ने कहा, “हां, बिल्कुल. मुझे लगता है कि खासकर इस पिच पर, जहां गेंद बहुत अच्छी थी, हम शायद चालाकी से जीत सकते थे. लेकिन हमने कुछ कैच भी छोड़े, जिसकी वजह से टोटल स्कोर में थोड़ा नुकसान हुआ. अगर कैच लिए गए होते, तो शायद हम लगभग 220 से 225 रन का पीछा कर रहे होते. लेकिन बदकिस्मती से हमें वह मौका नहीं मिला, लेकिन उम्मीद है कि जैसा कि हमने पहले बताया, इससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिला.”
England win the fifth and final T20I by 56 runs . take the series 4-0.
Scorecard ▶️ https://t.co/7mo5osv0MW#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/iy1b88cP4V
— BCCI (@BCCI) July 11, 2026
क्या पावरप्ले में बहुत ज्यादा विकेट गिरने से आपको भारी नुकसान हुआ? इसके जवाब में अय्यर ने कहा, “हम एक साथ कई विकेट गिरने की वजह से हार गए. साझेदारी बनाने के बजाय, हम लक्ष्य का पीछा कर रहे थे, जो कि इन विकेटों पर सही नहीं होता. मुझे लगता है कि आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि विकेट इस तरह से खेल रहा है. इसलिए थोड़ा समय लें, अपने खास गेंदबाजों को निशाना बनाएं. और मुझे लगा कि उनकी गेंदबाजी एकदम सटीक थी. उन्होंने यहां काफी क्रिकेट खेला है. इसलिए मुझे पूरा यकीन है कि वे अपने लक्ष्य पर खरे उतरे.”
टी-20 सीरीज से मिली बड़ी सीख
भारत ने इंग्लैंड के साथ खेली गई टी-20 सीरीज को गंवा दिया है. भारत को पहली बार इंग्लैंड में टी20 इंटरनेशनल में 0-4 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है. हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि इस सीरीज से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला.
Shivam Dube and Harry Brook exchange favours on the field 😅
Watch #ENGvIND 1st ODI, on July 14, 2:30 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels.#SonySportsNetwork #MamlaPersonalHai #ExtraaaInnings pic.twitter.com/gNFAChT1NP
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 11, 2026
अय्यर ने आगे कहा, “इस सीरीज से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला. सबसे पहले, परिस्थितियां, जागरूकता, और विकेटों के अनुसार ढ़लना. मुझे लगता है कि हमने जितने भी मैदानों पर खेला है, उनमें से यह शायद अब तक का सबसे अच्छा विकेट था. आपने देखा ही होगा कि आज जब हमने बल्लेबाजी की, तो हमारा तरीका बिल्कुल अलग था और मुझे लगता है कि यह सब परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढ़ालने के बारे में है. कंडीशंस पहले मैच से ही बदलती रहीं. लेकिन हां, प्रोफेशनल होने के नाते, हमें इन सभी कंडीशंस को समझना और उनके प्रति जागरूक रहना होगा.”
बटलर और ब्रूक की अय्यर ने की तारीफ
नॉटिंघम में खेले गए पांचवें टी-20 मैच में जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने कमाल की बल्लेबाजी की. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 241 रनों की पार्टनरशिप बनाई. बटलर 64 गेंद पर 131 रन बनाकर आउट हुए, तो वहीं कप्तान हैरी ब्रूक ने 45 गेंदों में 95 रनों की आतिशी पारी खेली.
बटलर-ब्रूक की पार्टनरशिप के बारे में कैप्टन अय्यर ने कहा, “मुझे लगता है बटलर ने शानदार बल्लेबाजी की. फिर हैरी आए और उन्होंने मैच का रुख उनकी तरफ मोड़ दिया. उस साझेदारी ने निश्चित रूप से उनकी पारी को संभाला. हमने कुछ कैच भी छोड़ दिए. मुझे लगता है कि इससे मैच की लय बदल सकती थी. लेकिन फिर भी, बहुत कुछ सीखने को मिला और मुझे यकीन है कि अगली बार जब लड़के यहां आएंगे तो वे इस बात का ध्यान रखेंगे.”
ये भी पढ़ें: T20 खत्म! अब 14 जुलाई से शुरू होगी वनडे सीरीज, एक्शन में दिखेंगे विराट और रोहित, नोट कर लीजिए शेड्यूल
'और वहीं हम हार गए…', श्रेयस अय्यर ने सबके सामने बताई वो असली वजह, जिसके कारण इंग्लैंड में हारा भारत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,