Sport : अर्शदीप सिंह 1 विकेट लेते ही रचेंगे इतिहास, T20 इंटरनेशनल में यह कारनामा करने वाले बन जाएंगे पहले भारतीय गेंदबाज #INA

IND vs NZ: भारतीय टीम के स्टार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में इतिहास रचने के बेहद करीब हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में अर्शदीप सिंह के पास एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, जिसे आज तक कोई भी भारतीय गेंदबाज अपने नाम नहीं कर पाया है. इस वक्त अर्शदीप के नाम 149 विकेट दर्ज हैं और सिर्फ एक विकेट लेते ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लेंगे. इस जादुई आंकड़े को छूते ही वह न सिर्फ यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बनेंगे, बल्कि दुनिया के सबसे सफल टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजों की खास फेहरिस्त में भी शामिल हो जाएंगे.
ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ 8वें तेज गेंदबाज बनेंगे अर्शदीप
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ 7 गेंदबाज ही 150 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा कर पाए हैं. अर्शदीप सिंह एक विकेट लेते ही इस बेहद एलीट क्लब में शामिल होने वाले दुनिया के 8वें गेंदबाज बन जाएंगे. इस सूची में अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान 199 विकेटों के साथ दुनिया में सबसे टॉप पर बने हुए हैं.
साउदी और मुस्तफिजुर के खास क्लब में एंट्री
टी20 क्रिकेट को आमतौर पर स्पिनरों के लिए ज्यादा मददगार माना जाता है, यही वजह है कि 150 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में ज्यादातर स्पिन गेंदबाज ही हावी हैं. लेकिन अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाज के रूप में कमाल करने जा रहे हैं. 150 विकेटों का आंकड़ा छूते ही वह न्यूजीलैंड के टिम साउदी और बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान के बाद दुनिया के सिर्फ तीसरे ऐसे तेज गेंदबाज बनेंगे, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में यह मुकाम हासिल किया है.
टूट जाएगा दुनिया का सबसे तेज ‘पेसर रिकॉर्ड’
अर्शदीप सिंह के पास इस मैच में एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है, जो आज तक कोई भी तेज गेंदबाज नहीं कर पाया. अगर वह अपने अगले मुकाबले में 150 विकेट पूरे करते हैं, तो वह 100 से भी कम पारियों (अपनी 99वीं पारी) में इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे. ओवरऑल स्पिन और तेज दोनों मिलाकर की बात करें, तो वह श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा (90 पारी) और अफगानिस्तान के राशिद खान (92 पारी) के बाद 100 से कम पारियों में 150 विकेट चटकाने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे गेंदबाज होंगे.
🚨 HISTORY BY ARSHDEEP SINGH 🇮🇳
– He has most wickets by an Indian in T20Is in a calender year.
He is turning out . be one of the greats in T20I format. pic.twitter.com/tD90r3ihai
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 24, 2026
अर्शदीप सिंह ने पिछले दिनों बनाया था बड़ा रिकॉर्ड
अर्शदीप सिंह ने हाल ही में एक कैलेंडर ईयर में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उनके इस शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि वे दबाव की परिस्थितियों में भी भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज बनकर उभरे हैं.
यह भी पढ़ें: बेन डकेट ने खेली 167 रनों की पारी, लेकिन नहीं लगाया एक भी छक्का, ODI इतिहास में बना दिया दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड
अर्शदीप सिंह 1 विकेट लेते ही रचेंगे इतिहास, T20 इंटरनेशनल में यह कारनामा करने वाले बन जाएंगे पहले भारतीय गेंदबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,