UP News: नोएडा वालों ध्यान दें! 1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, जानें किसे मिलेगी छूट – INA
Noida News: दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वाहनों पर सख्ती की जा रही है. इसी कड़ी में 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली में दूसरे राज्यों में पंजीकृत गैर-BS6 वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू करने की बात कही गई है. इस फैसले का असर नोएडा और ग्रेटर नोएडा से रोजाना दिल्ली जाने वाले 1.5 लाख से अधिक वाहन चालकों पर पड़ सकता है. गौतम बुद्ध नगर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नंद कुमार ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
दूसरे राज्यों के पुराने वाहनों पर रहेगी रोक
परिवहन विभाग के मुताबिक, यह कदम वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के दिशा-निर्देशों और दिल्ली सरकार की अधिसूचना के तहत उठाया जा रहा है. इसके अंतर्गत दिल्ली के बाहर पंजीकृत BS-4 और उससे नीचे के उत्सर्जन मानक वाले व्यावसायिक मालवाहक और यात्री वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा, दूसरे राज्यों में पंजीकृत गैर-BS6 निजी दोपहिया और चारपहिया वाहन भी प्रतिबंध के दायरे में आएंगे. टैक्सी चालकों को भी अपने वाहन के उत्सर्जन मानक की जांच करनी होगी. यह प्रतिबंध 1 नवंबर से 31 जनवरी तक लागू रहने की जानकारी दी गई है.
ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से लौटने की टेंशन खत्म, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो; DMRC की खास तैयारी
किन वाहनों को मिलेगी छूट?
निर्देशों के अनुसार, कुछ श्रेणियों के वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी. इनमें BS6 मानक वाले पेट्रोल और डीजल वाहन, CNG और LNG से चलने वाले वाहन व इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं. इसलिए नोएडा या ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को घर से निकलने से पहले अपने वाहन का उत्सर्जन मानक और लागू नियम जरूर जांच लेना चाहिए. खासकर पुराने निजी वाहन और व्यावसायिक गाड़ी चलाने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है.
प्रतिबंधित श्रेणी में आने वाले वाहन के दिल्ली में प्रवेश करने पर चालान समेत दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है. हालांकि, वाहन चालकों को नियमों के तहत लागू छूट और अपने वाहन की श्रेणी की पुष्टि आधिकारिक निर्देशों से करनी चाहिए.
नोएडा से दिल्ली जाने वालों की बढ़ सकती है परेशानी
नोएडा और ग्रेटर नोएडा से बड़ी संख्या में लोग नौकरी, कारोबार और अन्य कामों के लिए रोजाना दिल्ली आते-जाते हैं. प्रतिबंध लागू होने पर पुराने वाहनों से सफर करने वालों को परेशानी हो सकती है. ऐसे लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो, बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन विकल्प उपयोगी हो सकते हैं. वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने से पहले अपने वाहन के दस्तावेज और उत्सर्जन मानक की जांच कर लें, ताकि रास्ते में किसी तरह की परेशानी न हो.
नोएडा वालों ध्यान दें! 1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, जानें किसे मिलेगी छूट
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,