Sport : Asian Games 2026 Day 4 Schedule: आज क्रिकेट में गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेगी टीम इंडिया, देखें चौथे दिन का भारत का पूरा शेड्यूल #INA

Asian Games 2026 India Day 4 Schedule: जापान के आईची-नागोया में खेले जा रहे 20वें एशियाई खेल में मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल काफी व्यस्त और रोमांचक रहने वाला है. इस दिन भारत के पास गोल्ड मेडल जीतने का सबसे बड़ा मौका होगा, जहां हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम स्वर्ण पदक के लिए श्रीलंका से भिड़ेगी. इसके अलावा बैडमिंटन, शूटिंग, हॉकी और कबड्डी जैसे बड़े इवेंट्स में भी भारतीय एथलीट अपनी दावेदारी पेश करेंगे. तो चलिए जान लीजिए कि 22 सितंबर को होने वाले भारत के सभी प्रमुख मुकाबलों का पूरा शेड्यूल क्या होगा. 

क्रिकेट और हॉकी

महिला क्रिकेट (गोल्ड मेडल मैच): भारत बनाम श्रीलंका – सुबह 10:30 बजे

पुरुष हॉकी (पूल ए मैच): भारत बनाम श्रीलंका – शाम 03:30 बजे

बैडमिंटन और कबड्डी 

महिला टीम (क्वार्टर फाइनल): भारत बनाम जापान (पीवी सिंधु की अगुवाई में) – सुबह 06:00 बजे

पुरुष कबड्डी (ग्रुप ए मैच): भारत बनाम दक्षिण कोरिया – सुबह 07:15 बजे

शूटिंग और वुशु, मेडल इवेंट्स

10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम (क्वालिफिकेशन): पार्थ माने / इलावेनिल वालारिवन – सुबह 06:15 बजे (मेडल मैच सुबह 08:25 बजे से)

शूटिंग (स्कीट क्वालिफिकेशन): भारतीय निशानेबाज – सुबह 06:30 बजे

वुशु (महिला नंदातु फाइनल): हनजाबाम लंगलेंटोम्बी देवी – सुबह 06:29 बजे

वुशु (महिला 60 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल): रोशिबिना देवी – दोपहर 03:15 बजे के करीब

अन्य खेल इवेंट्स

टेबल टेनिस (महिला टीम प्री-क्वार्टर फाइनल): भारत बनाम थाईलैंड – सुबह 06:30 बजे

सॉफ्ट टेनिस (महिला सिंगल्स ग्रुप डी): आध्या तिवारी बनाम अलीशा ज़िग्लर (थाईलैंड) – सुबह 05:30 बजे

सेपकटाकरा (पुरुष टीम ग्रुप बी): भारत बनाम मलेशिया – सुबह 05:30 बजे

बॉक्सिंग (पुरुष 55 किग्रा – राउंड ऑफ 32): जदुमनी सिंह बनाम चंद्र बहादुर थापा (नेपाल) – सुबह 10:30 बजे

यह भी पढ़ें:  ‘वह गेंदबाजी विभाग के सचिन तेंदुलकर हैं…’ जहीर खान के CSK हेड कोच बनते ही वायरल हुआ धोनी का यह 14 साल पुराना बयान

Asian Games 2026 Day 4 Schedule: आज क्रिकेट में गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेगी टीम इंडिया, देखें चौथे दिन का भारत का पूरा शेड्यूल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button