Sport : 20 साल की उम्र और सिर्फ तीसरा मैच…, वैष्णवी शर्मा ने ODI में 5 विकेट लेकर रचा इतिहास #INA

IND W vs ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 20 वर्षीय युवा स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने अपने सिर्फ अपने तीसरे वनडे मैच में 5 विकेट हॉल लेकर इतिहास रच दिया है. वडोदरा के कोटम्बी स्थित बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में वैष्णवी की फिरकी का जादू इस कदर चला कि मेहमान टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. उनके इस कातिलाना स्पेल की बदौलत जिम्बाब्वे की पूरी टीम 39.5 ओवरों में सिर्फ 131 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस घातक गेंदबाजी के दम पर वैष्णवी शर्मा ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. 

वैष्णवी शर्मा ने सिर्फ तीसरे ODI मैच खेलते हुए बना दिया बड़ा कीर्तिमान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा का यह सिर्फ तीसरा वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच है. इससे पहले, सीरीज के दूसरे वनडे में भी उन्होंने 39 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. अब तीसरे मैच में उन्होंने और भी घातक प्रदर्शन करते हुए अपने 10 ओवर के स्पेल में 1 मेडन ओवर फेंककर सिर्फ 39 रन दिए और 5 विकेट झटके. वैष्णवी ने जिम्बाब्वे की पारी के पहले ही ओवर की पहली गेंद पर बिलव्ड बीजा को आउट कर अपने विकेटों का खाता खोला था. इसके बाद उन्होंने मोडेस्टर मुपाचिकवा, चीदजा धुरुरी, मिशेल मावुंगा और न्याशा ग्वानज़ुरा को अपना शिकार बनाया.

वैष्णवी शर्मा के नम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

20 वर्ष और 314 दिन की उम्र में वैष्णवी शर्मा महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में 5 विकेट लेने वाली भारत की दूसरी सबसे युवा गेंदबाज बन गई हैं. इस लिस्ट में भारत की ओर से दीप्ति शर्मा सबसे युवा गेंदबाज हैं. अपने करियर के शुरुआती 3 वनडे मैचों में ही कुल 9 विकेट चटकाकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ड्रीम शुरुआत की है. वह करियर के शुरुआती मैचों में ऐसा घातक प्रदर्शन करने वाली भारत की कुछ चुनिंदा गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं.

भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को 131 रनों पर समेटा

वैष्णवी शर्मा की घातक फिरकी के आगे जिम्बाब्वे का बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह लाचार नजर आया और मेहमान टीम 39.5 ओवरों में महज 131 रनों पर सिमट गई. जिम्बाब्वे की तरफ से सलामी बल्लेबाज मोडेस्टर मुपाचिकवा ने सबसे ज्यादा संघर्ष किया और 48 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा कप्तान जोसेफिन एनकोमो ने 35 रन और चीदजा धुरुरी ने 20 रन बनाकर क्रीज पर टिकने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने का कोई मौका नहीं दिया.

टीम इंडिया की शानदार फील्डिंग और कसी हुई गेंदबाजी के दबाव के कारण जिम्बाब्वे का कोई भी खिलाड़ी बड़ी पार्टनरशिप नहीं कर सका. भारत के लिए इस मुकाबले में स्पिनर वैष्णवी के पांच विकेटों के अलावा तेज गेंदबाज सायली सातघरे और क्रांति गौड़ ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए. यह मैच और सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को 132 रनों का बेहद आसान लक्ष्य मिला है. घरेलू मैदान और भारतीय बल्लेबाजों के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह लक्ष्य बेहद छोटा नजर आ रहा है. 

यह भी पढ़ें:  अभिषेक शर्मा ने छीनी अपने ही साथी की बादशाहत, ICC T20 रैंकिंग में फिर बने नंबर-1 बल्लेबाज

 

20 साल की उम्र और सिर्फ तीसरा मैच…, वैष्णवी शर्मा ने ODI में 5 विकेट लेकर रचा इतिहास





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button